मोदी हैं तो मुमकिन है, महाराष्ट्र को देंगे मजबूत सरकार : CM फडणवीस

0

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फड़णवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह शपथ ग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के बीच मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के नाम पर सहमति बनी थी।

मुंबई BJP कार्यालय पहुंचे सीएम फडणवीस-

महाराष्ट्र में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस मुंबई बीजेपी के कार्यालय पहुंचे।

यहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यालय में फडणवीस और अजित पवार के लिए नारे लगाए गए।

महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

साथ ही उन्होंने राज्य को मजबूत सरकार देने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र को एक मजबूत सरकार देंगे।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शुक्रिया कहा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमारी मजबूत सरकार 5 साल चलेगी।

उन्होंने कहा, ‘मोदी है तो मुमकिन है।’

तड़के हटा राष्ट्रपति शासन-

महाराष्ट्र में शनिवार तड़के पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटाया गया।

इसके बाद भाजपा-राकांपा सरकार ने प्रभार संभाला।

गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने की घोषणा की।

इस आशय का राज-पत्र केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर जारी किया।

राष्ट्रपति शासन हटने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फड़णवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजित पवार ने महाराष्ट्र के क्रमश: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें: नवाब मलिक का खुलासा- विधायकों की हाजिरी के लिए गए दस्तखतों का दुरुपयोग हुआ

यह भी पढ़ें: कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना जल्द पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More