महाभारत के मामा शकुनि का निधन, 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने ली आखिरी सांस

0

बीआर चोपड़ा के चर्चित शो महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल पिछले कुछ दिनों से दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार की  सुबह उनके निधन की खबर मिली। सोमवार, 5 जून को गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी।

दिल की बीमारी से ग्रसित थी

बता दें, पहले गूफी पेंटल को फरीदाबाद के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई शिफ्ट किया गया। जहां वो ICU में थे। उम्र से संबंधित हेल्थ इश्यूज और हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम को चार बजे किया जाएगा। गूफी के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है। जाने-माने सिलेब्स सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

महाभारत के शकुनि से मिली थी पहचान

बता दें, टीवी सीरियल महाभारत में एक्टर गूफी पेंटल ने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। यहीं से उन्होंने एक अलग पहचान बनाई थी। गूफी पेंटल के भतीजे हितेन पेंटल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ‘दुर्भाग्य से, वह अब नहीं रहे। अस्पताल में सुबह करीब 9 बजे उनका निधन हो गया। उनका हार्ट फेल हो गया। नींद में ही उनका निधन हो गया।’

 

Also Read : यूपी में माफियाओं के बुरे दिन शुरू, जेल हो या बाहर माफियाओं में दिख रहा खौफ़

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More