लाल हुई लोनार झील, लोग हैरान; कारण जानने में जुटे वैज्ञानिक

0

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील का पानी पिछले 2-3 दिनों से नीले रंग से बदल कर लाल रंग का होता जा रहा है। झील के पानी के रंग में बदलाव से न केवल स्थानीय लोगों को आश्चर्यचकित किया है, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्साही और वैज्ञानिक भी हैरान है।

लोनार तहसील के तहसीलदार सैफन नदाफ ने बताया, ‘पिछले 2-3 दिन से हम नोटिस कर रहे हैं कि इस झील के पानी में बदलाव आ रहा है। हमने वन विभाग को इसका सैंपल लेकर जांच करने के लिए कहा है।’

कैसे बनी लोनार झील-

लोनार झील खारे पानी की झील है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह झील उल्का पिंड की टक्कर से बनी है। इसका खारा पानी इस बात को दर्शाता है कि कभी यहां समुद्र था। शोध में यह भी दावा किया जाता है कि यह करीब दस लाख टन वजनी उल्का पिंड टकराने से ये झील बनी होगी।

जिला प्रशासन ने भी मामले को गंभीर मानते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इससे पहले इस झील पर हुई शोध में सामने आया है कि समय-समय पर इसके पानी में बदलाव होते रहे हैं। करीब 1.8 किलोमीटर डायमीटर की इस उल्कीय झील की गहराई लगभग पांच सौ मीटर है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक-

मुंबई से लगभग 500 किमी दूर स्थित, बुलढाणा जिले में लोनार झील एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और दुनिया भर के वैज्ञानिकों को भी आकर्षित करती है। हालांकि इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है कि झील के पानी के रंग में बदलाव हुआ है।

यह भी पढ़ें: सेना को मिले रहस्यमयी ‘हिममानव’ के सबूत

यह भी पढ़ें: रहस्यमयी : तड़प-तड़प के मरे सैकड़ों चमगादड़, लोगों में खौफ

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More