रहस्यमयी : तड़प-तड़प के मरे सैकड़ों चमगादड़, लोगों में खौफ

कोरोना संकट के बीच एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है

0

कोरोना संकट के बीच एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। गोरखपुर में अचानक सैकड़ों चमगादड़ों की मौत से हड़कंप मच गया है। यह घटना शहर के ग्रामीण क्षेत्र खजनी रेंज के बेलघाट गांव की बताई जा रही है।

यहां एक बाग में मरे मिले इन चमगादड़ों की संख्या 300 से अधिक है। अचानक बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत से ग्रामीणों से लेकर शहर तक में दहशत फैल गई हैं चमगादड़ों के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वन विभाग इनकी मौत का कारण अचानक बढ़ी गर्मी व पानी की कमी बता रहा है। गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना की दहशत कायम है। लोगों ने इस वायरस को लेकर चमगादड़ों की भूमिका के बारे में काफी सुन रखा है।

ऐसे में शहर में लोगों में किसी अनजान वायरस का भय समा गया हैं मंगलवार को गांव से लेकर शहर तक में चमगादड़ों की मौत चर्चा का विषय है, लोग तमाम तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अब चमगादड़ों में मिला कोरोनावायरस

यह भी पढ़ें: चीनी चमगादड़, कुत्ता कैसे खा लेते हैं!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More