लता मंगेशकर ICU में एडमिट, हालत नाजुक

0

सुरों की मल्लिका लता मंगेश्कर को कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सोमवार सुबह उन्हें सांस की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लता मंगेश्कर को आईसीयू में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा है।

इस वजह से भर्ती हुईं लता मंगेशकर-

ए​क रिपोर्ट के मुताबिक रविवार देर रात लता को सांस लेने में तकलीफ हुई।

इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंड अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।

लता मंगेश्कर के भतीजी ने यह पुष्टि की है कि उनका इलाज चल रहा है।

भतीजी के मुताबिक तबीयत में सुधार दिखा तो आज ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि उन्हें वायरल भी है।

हाल ही में मनाया था 90वां जन्मदिन-

कुछ समय पहले ही 28 सितंबर को लता मंगेश्कर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी थी।

लता मंगेश्कर ने 1,000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज दी है।

2001 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: कभी लता मंगेश्कर को टक्कर देती थीं अनुराधा पौडवाल, एक फैसले ने डूबो दिया करियर

यह भी पढ़ें: 90 साल की हुई लता मंगेशकर, जानें क्यों सुरों की मलिका ने नहीं की शादी?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More