जानिए, 22 नवंबर में किन-किन जिलों में होगें चुनाव ?

0

उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार खत्म हो गया। पहले चरण में 24 जिलों में 22 नवम्बर को मतदान होगा। कल मंगलवार से वोटर्स को वोटिंग पर्ची मिलेगी। इसके साथ ही ईवीएम को चेक करने के बाद उसमें उम्मीदवारों के नाम डाले जाएंगे। पहले चरण में 5 नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 56 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 33 पुरूष और 23 महिलाएं हैं। इनके अलावा पार्षद पद के लिए 3856 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 2426 पुरूष और 1430 महिलाएं हैं।
इन जिलों में होगी वोटिंग…
शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और सोनभद्र जिले शामिल हैं।

Also Read: ‘पद्मावती’ फिल्म को मध्यप्रदेश में नहीं रिलीज होने दूंगा: शिवराज सिंह

22 नवंबर को 230 निकायों में वोटिंग
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में पांच नगर निगम मेरठ, आगरा, कानपुर नगर, फैजाबाद और गोरखपुर हैं। इनके अलावा 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतें हैं। इस तरह से पहले चरण में कुल 230 निकायों के 4095 वार्डों में बुधवार 22 नवम्बर को मतदान होगा।

Also Read: ‘भारत’ ने इजरायल से फेरा मुंह, 500 मिलियन डॉलर की डील रद्द

जानिए नगरपालिका की स्थिति
71 नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए कुल 901 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 534 पुरूष और 367 महिलाएं हैं। नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए कुल 10642 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 6430 पुरूष और 4212 महिलाएं हैं। 154 नगर पंचायतों के चेयरमैन पद के लिए कुल 1678 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 984 पुरूष और 684 महिलाएं हैं। इनके अलावा नगर पंचायतों के मेंबर के लिए 9181 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनमें 5590 पुरूष और 3591 महिलाएं हैं।

Also Read: जानें, इन खास ऑफरों के साथ भारत में लांच हुआ VIVO V7

वोटिंग के लिए बनाये गए 3731 पोलिंग सेंटर
– पहले चरण के निकाय चुनाव के लिए इन 24 जिलों में कुल 3731 मतदान केन्द्र और 11683 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जहां कुल 1, 09, 26, 972 मतदाता हैं जिनमें 58, 43, 850 पुरूष और 50, 83, 122 महिलाएं हैं।

साभार: (www.dainikbhaskar.com)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More