कीर्ति आजाद की फिसली जुबान, केजरीवाल और मनोज तिवारी को कहे अपशब्द

0

दिल्ली में चुनाव की तारीख भले ना घोषित हुई हो लेकिन कांग्रेस खुलकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर निशाना साधने में जुट गई है। इस चक्कर में कांग्रेसी नेता कीर्ति झा आजाद जब चाणक्यपुरी के संजय कैंप में पहुंचे तो उनकी जुबान फिसलती चली गई।

अपशब्द का किया इस्तेमाल-

चाणक्यपुरी के संजय कैंप में कांग्रेस के जन अदालत कार्यक्रम में कीर्ति झा आजाद भी मौजूद रहे।

इस दौरान दिल्ली कांग्रेस चुनाव प्रचार कमिटी के अध्यक्ष कीर्ति झा आजाद की जुबान फिसल गयी।

कीर्ति झा आजाद की ऐसी जुबान फिसली की क्या केजरीवाल, क्या मनोज तिवारी सरीखे विजय गोयल सबके खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल कर दिया।

इस दौरान कार्यक्रम में अजय माकन और अलका लांबा भी शामिल थीं।

केजरीवाल पर साधा निशाना-

कीर्ति झा आजाद ने केजरीवाल पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि बिहार का एक आदमी 500 रुपये के टिकट से ट्रेन में बैठकर दिल्ली आता है और 5 लाख का इलाज फ्री में करवा कर चला जाता है, क्या दिल्ली उनके बाप की है।

मनोज तिवारी पर भी साधा निशाना-

इसके बाद कीर्ति ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए अपशब्द बोला।

साथ ही उन्हें मोदी जी का गुर्गा भी बोला।

कीर्ति यहीं नहीं रुके।

उन्बीहोंने बीजेपी नेता विजय गोयल के एक बयान की चर्चा करते हुए उन्हें पगलेट तक कह दिया।

इसके अलावा कीर्ति ने विजय गोयल के अन्य राज्यों में दिल्ली यूनिवर्सिटी की शाखाएं खोलने की सलाह पर भी हमला किया।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के लिए ‘परीक्षा’ का दिन

यह भी पढ़ें: खेल के मैदान से चुनावी रण तक, इन खिलाड़ियों का आज लहरेगा परचम

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More