गहरे समुद्र में फंसे 36 मछुआरों का ‘खंजर’ ने किया रेस्क्यू, INS ने ढूंढ निकाले तीनों जहाज

0

तमिलनाडु तट से 130 मील दूर समुद्र में फंसे 36 मछुआरों को भारतीय नौसेना जहाज ‘खंजर’ ने रेस्क्यू कर लिया है। ये मछुआरे तीन मछली पकड़ने वाले जहाज पर सवार थे। खराब मौसम के चलते तीनों जहाज समुद्र में बह गए थे। बताया जा रहा है कि मछुआवरों के पास ईंधन भी खत्म हो चुका था और जहाजों का इंजन भी खराब हो चुका था, इसलिए तीनों जहाज दो दिनों से समुद्र में ही फंसे थे। इन जहाजों में 36 मछुआरें सवार थे, जिन्हें आईएनएस खंजर ने 30 घंटे तक चुनौतीपूर्ण समुद्री परिस्थितियों में इन मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया है।

खंजर ने 36 मछुआरों का बचाया

भारतीय नौसेना का ‘खंजर’ बंगाल की खाड़ी में परिचालन के लिए तैनात है। इस दौरान तमिलनाडु तट से लगभग 130 मिमी दूर तीन मछली पकड़ने वाले जहाज सबरैनाथन, कलैवानी और वी सामी का इंजन खराब हो गया था। जिससे खराब मौसम के बीच ही तीनों जहाज समुद्र में फंसे रहें। लेकिन अब तीनों जहाजों का आईएनएस के खंजर ने पता लगा लिया। जहाज पर 36 मछुआरे सवार थे, जो तमिलनाडु के नागापट्टिनम से है। इन सभी को खंजर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बचा लिया है।

इंजन खराब होने से समुद्र में फंस गए थे जहाज

मछुआरों ने बताया कि खराब मौसम की वजह से तीनों जहाज समुद्र के बीच ही दो दिनों से फंसे थे। जहाजों का इंजन भी खराब हो गया था और ईंधन भी खत्म हो चुका था। जिसकी वजह से मछली पकड़ने वाले तीनों जहाज तमिलनाडु तट से 130 समुद्री मील दूर समुद्र में फंस गए थे। तीनों जहाजों में 36 मछुआरें सवार थे।

तीनों जहाज सुरक्षित बंदरगाह पहुंचे

भारतीय नौसेना जहाज खंजर ने बंगाल की खाड़ी में फंसे 36 भारतीय मछुआरों का रेस्क्यू किया। खंजर जहाज ने मछली पकड़ने वाले जहाजों को आवश्यक प्रावधानों की आपूर्ति की। तीनों जहाजों को 28 जुलाई 2023 को चेन्नई बंदरगाह पर उनकी सुरक्षित वापसी हुई। नौसेना के खंजर ने सभी मछुआरों को भी सुरक्षित बचा लिया है। ये सभी मछुआरे तमिलनाडु के नागापट्टिनम से हैं।

क्या है INS खंजर 

आईएनएस खंजर एक स्वदेशी खुकरी क्लास मिसाइल कार्वेट है, जो वर्तमान में भारतीय नौसेना के साथ सेवा में है। पिछले साल ही भारतीय नौसेना का जहाज खंजर ओडिशा के गोपालपुर के विरासत तटीय बंदरगाह पर कॉल करने वाला पहला भारतीय नौसेना जहाज बना है।

Also Read : आंखों की पलकों में है सूजन व दर्द तो सावधान! ये है आई फ्लू, इन पांच उपायों से बचें

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More