बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने शुक्रवार (10 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के मौके पर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिनमें वह सैफ और बेटे तैमूर के साथ भगवान की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोल्स उन्हें काफिर कह रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स उनकी पोस्ट पर ‘लानत है ऐसे मुसलमानों पर’ लिख रहे हैं।
दरअसल, गणेश चतुर्थी के पर्व पर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की। पहली तस्वीर में गणेश जी की मूर्ति के सामने करीना, सैफ और तैमूर हाथ जोड़े प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर तैमूर द्वारा चिकनी मिट्टी से बनाए गए बेहद क्यूट छोटे से भगवान गणेश की है। करीना कपूर खान ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा प्यारा और टिम- टिम के साथ गणेश चतुर्थी। टिम टिम के क्ले के छोटे से गणपति बेहद क्यूट हैं। हैप्पी गणेश चतुर्थी।”
https://www.instagram.com/p/CToi269M1eB/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें कि करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीरों को लेकर करीना और उनके परिवार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। मोहम्मद अफताब आलम नाम के यूजर ने लिखा, ‘लानत है, उस बच्चे का कोई कसूर नहीं है, उसे तो जैसी ये तालीम देंगे वो वैसा ही करेगा। लेकिन सैफ पर लानत है अल्लाह इन्हें हिदायत अता फरमाए आमीन।’
Laanat hai us bachche ka koi kusoor nahi use to jaisi ye taaleem denge wo waisa hi karega but saif par laanat hai
Allah inhe hidayat ata farmaye aameen summa aameen— Mohammad aftab
(@Islamic_boy_) September 10, 2021
एक यूजर ने लिखा ‘अल्लाह से डरो मुस्लिम हो’
वही एक यूजर ने लिखा “उसको अच्छा तालीम देकर तालिबान बना देना चाहिए?”
Usko acha taaleem dekar tablian bana dena chahiye?
— Krishnan (@krishnan3322) September 10, 2021
हालाँकि, इस दौरान कई सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी थे, जो करीना और उनके परिवार का बचाव कर रहे थे। एक यूजर ने लिखा, ‘वाह! लानत लानत, तुमको मस्जिद में केजरू सेक्युलर लगता है और तैमूर मंदिर में तो लानत।’
वाह लानत लानत, केजरू तुमको मस्जिद में सेक्युलर लगता है और तैमूर मंदिर में तो लानत ?
— Nitin Rajput (@ThatAviator) September 10, 2021
https://twitter.com/being_tabas/status/1436422357686513667?s=20
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: अभी तो इस बाज की असली उड़ान बाकी है, अभी तो इस परिंदे का इम्तेहान बाकी है….
यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’