JP Nadda को आज मिलेगी BJP में सबसे पावरफुल कुर्सी, अब तक के करियर की बड़ी बातें

0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज होना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनाव प्रक्रिया के बाद आज पार्टी अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है।

भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के तहत आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के आज पार्टी अध्यक्ष का चुनाव जीतने की संभावना है। वे आज नामांकन दाखिल करेंगे।

चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक नामांकन पत्र भरे जायेंगे। वहीं, दोपहर 1.30 बजे से 2.30 बजे तक नाम वापस लिए जा सकता है। नतीजे की घोषणा दोपहर बाद होगी।

जेपी नड्डा के करियर की बड़ी बातें-

1993 से लेकर 2002 तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे।

1998 से लेकर 2003 तक हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।

2008 से लेकर 2010 तक धूमल सरकार के मंत्री रहे, कई अहम मंत्रालय भी संभाले।

अप्रैल 2012 में राज्यसभा सांसद चुने गए।

2014 से लेकर 2019 तक मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।

जून 2019 से बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए।

यह भी पढ़ें: ‘बुआ-भतीजे की दुकान में अलीगढ़ का ताला लगाएंगे’ : शाह

यह भी पढ़ें: सिटिजनशिप बिल को संसद से हरी झंडी, पढ़ें पीएम मोदी से लेकर किसने क्या कहा?

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More