जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन की बिगड़ी तबियत, गंगाराम अस्पताल कराया गया भर्ती

0

मंगलवार की सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, दिल्ली से रांची वापसी के दौरान सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ गयी, फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। अस्पताल लगातार उनपर नजर बनाए हुए है।

रांची लौटते समय बिगडी तबियत

जानकारी के अनुसार, सोरेन को सांस लेने में दिक्कत होने के चलते तत्काल उपचार के लिए गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही रांची के जेएमएम के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोरेन की तबियत की जानकारी साझा करते हुए कहा कि, शिबू सोरेन की तबीयत थोड़ी ठीक नहीं हैं। शिबू सोरेन 9 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गए थे, जहां उनका रूटीन चेकअप भी हुआ था। उन्हें सोमवार को रांची वापस लौटना था, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण शिबू सोरेन दिल्ली में ही रुक गए हैं।

also read : जल्द अपने देश लौटेगा शिवा जी का ‘बाघ नख’, जानिए भारत से लंदन पहुंचने के पीछे क्या है इतिहास … 

कल या परसो में फिर दिल्ली पहुंचेगे सीएम हेमंत सोरेन

आपको बता दें कि, दिल्ली में आयोजित जी-20 में नेताओं को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था। इसी आमंत्रण के चलते शिबू सोरेन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पुत्र सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की थी। इसके साथ – साथ सोरेन ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के दौरान ली गयी सीएम नीतीश कुमार के साथ की तस्वीर भी साझा की है, वही सीएम हेमंत सोरेन को इसके साथ ही हजारीबाग में आयोजित रोजगार मेले में भी शामिल होना था। लेकिन हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी के चलते वे रोजगार मेले में नहीं जा पाए थे। वहीं दिल्ली में आई.एन.डी.आई.ए. की बैठक और शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री कल या परसो दिल्ली जा सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More