झारखंड में 2 पुलिस कर्मियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर FIR दर्ज

0

झारखंड में एक युवा को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या करने वाले शिव कुमार के पिता सुरेश कुमार के बयान के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिव कुमार ने लगाया सुसाइड नोट में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

आत्महत्या करने वाले शिव कुमार ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने पुलिस द्वारा मानसिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी लिखा था। चुटिया पुलिस थाना प्रभारी अजय कुमार और पुलिस उपाधीक्षक शंभु सिंह के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। अजय कुमार को हादसे के बाद पद से हटा दिया गया है।

Also read : सबसे कम उम्र की पहली महिला पायलट बनकर रचा इतिहास

शिव कुमार ने पेड़ में फंदा डालकर की आत्महत्या

धनबाद जिले के निवासी शिव कुमार ने गुरुवार की सुबह एक पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। वह पासपोर्ट संबंधी कार्य के लिए रांची आया था। उसके पिता ने दावा किया कि उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या करने वाले शिव कुमार के पिता सुरेश कुमार के बयान के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Also read : जीवन को ‘खतरनाक ऑनलाइन गेम’ से न करें बर्बाद : कीर्ति

शिव कुमार ने प्रधानमंत्री कार्यालय को भी लिखा पत्र

आत्महत्या करने वाले शिव कुमार ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि दो पुलिस अधिकारियों ने उसे परेशान किया था और उसे व उसके पिता के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। उसने पुलिस द्वारा मानसिक उत्पीड़न किए जाने के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी लिखा था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More