Jharkhand Election : रुझानों में बहुमत पर पहुंचा JMM-कांग्रेस गठबंधन, बीजेपी पिछड़ी

0

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के आज परिणाम आएंगे, जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आज के नतीजों से यह साफ हो जाएगा राज्य में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी या कांग्रेस गठबंधन की सरकार होगी। आज के नतीजों पर सबसे ज्यादा नजर इसिलए भी है क्योंकि कम से कम तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को ज्यादा सीटें दिखाई गईं हैं। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार आनी आज 8 बजे से होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

तेजस्वी यादव, आरजेडी

इस चुनाव में महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है। वह मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैंः
झारखंड: अब रुझानों में जेएमएम+ और बीजेपी में कड़ा मुकाबला

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू। थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान।
विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था।
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव नतीजे आज आएंगे।

अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता

राज्य की जनता बीजेपी के साथ है। बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ खुलकर तय करता है। संगठन जो भी फैसला करता है उसी तरह से पार्टी आगे जाती है। सरयू राय ने जो विषय उठाया और जो कहा है उसपर मुझे इस समय कुछ नहीं कहना है। देखना ये है कि चुनाव का जो रिजल्ट आ रहा है वह क्या होगा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More