2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया खेसारी लाल यादव का यह VIDEO, आपने देखा?

इस वीडियो सांग में खेसारी के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका त्रिपाठी भी नजर आ रही हैं

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के फिल्‍मी अंदाज से लेकर उनके गानों तक का हर कोई दीवाना है। खेसारी लाल यादव का स्टाइल भोजपुरिया सिनेमा के फैन को खासा पसंद आता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो खेसारी लाल की फिल्म ‘दबंग सरकार’ का है। गाने के बोल है ‘जवानी बा सरेंडर’। इस वीडियो सांग में खेसारी के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका त्रिपाठी भी नजर आ रही हैं।

Jawani Ba Surrender : 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो-

यह वीडियो 10 जनवरी 2017 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो को अब तक 24,371,534 बार देखा जा चुका है। खेसारी के गाने दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

यही कारण है कि खेसारी सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। खेसारी हर साल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्में देते आएं हैं। इनकी सभी फिल्में ताबड़तोड़ कमाई करती है।

इतनी फीस लेते हैं खेसारी-

खेसारी लाल एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपए फीस लेते हैं। स्टेज शो के लिए करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

इसके अलावा खेसारी की एल्बम भी मार्केट में 1 से 2 करोड़ का बिजनेस आराम से कर लेती है। विज्ञापनों से खेसारी को 50 हजार रुपए की कमाई हो जाती है।

 

यह भी पढ़ें: लंदन में लिट्टी चोखा बेचेंगे खेसारी लाल यादव!

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल और काजल राघवानी का खेत में रोमांस, देखें Bhojpuri Gana

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More