पीएम मोदी और आबे रखेंगे बुलेट ट्रेन की नींव, शिवसेना ने साधा निशाना

0

हिन्दुस्तान बदल रहा है और ये बदलाव देश के विकास को नई रफ्तार देगा। इसी रफ्तार को तय करने के लिये जपान के पीएम और मोदी बुलेट ट्रेन की नींव रखेंगे। इस दौरान बुलेट ट्रेन के मॉडल का अवलोकन करेंगे। पीएम मोदी जापान के पीएम शिंजो के साथ आज देश की पहली बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखेंगे। मुंबई से अहमदाबाद तक चलने वाली इस बुलेट ट्रेन परियोजना को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बुलेट ट्रेन से दो घंटे में मुम्बई से अहमदाबाद पहुंचेगे।

read more :  मोदी सरकार ने दिये ‘हिन्दी को अच्छे दिन’…

जापानी कर्ज़ की सहायता से बनायी जा रही है

अगर सबकुछ तय योजना के मुताबिक़ हुआ तो आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ यानि 15 अगस्त 2022 को देश की पहली बुलेट ट्रेन दौड़ने लग जाएगी। शिंजो आज पीएम मोदी के साथ इसका भूमि पूजन करेंगे। एक लाख आठ हजार करोड़ रूपये की लागत वाली ये परियोजना लगभग पूरी तरह जापानी कर्ज़ की सहायता से बनायी जा रही है।

read more : मोदी करेंगे ‘दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बांध’ का उद्घाटन

ठाणे क्रीक में 7 किलोमीटर समुद्र के अंदर होगी

परियोजना के लिए जापान भारत को 0.1 प्रतिशत की दर से 88,000 करोड़ का कर्ज़ देगा। अधिकतम 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन ज़मीन पर नहीं बल्कि एलेविटेड लाइनों पर चलेगी। बुलेट ट्रेन में 750 यात्रियों के सवार होने की क्षमता होती है। 508 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में दोहरी लाइन बनायी जाएगी, रास्ते भर में कई सुरंगें बनायी जाएंगी। सबसे लंबी सुरंग 21 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें ठाणे क्रीक में 7 किलोमीटर समुद्र के अंदर होगी।

बुलेट ट्रेन से दो घंटे में मुम्बई से अहमदाबाद पहुंचेगे

अहमदाबाद के पास साबरमती से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉमप्लेक्स के बीच चलने वाली ट्रेन के लिए 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। जिनमें मुंबई का स्टेशन भूमिगत जबकि बाक़ी एलिवेटेड होंगे। साबरमती, अहमदाबाद, आणंद, वड़ोदरा, भरूच, सूरत, बीलीमोरा, वापी, बोइसर, विरार, ठाणे और मुंबई में स्टेशन बनेंगे। बुलेट ट्रेन से दो घंटे में मुम्बई से अहमदाबाद पहुंचेगे।

read more :  ‘देश का 13.7 प्रतिशत हिस्सा’ मानसिक बीमारियों से ग्रस्त

जापान बिजनेस प्लेनरी मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे

फिलहाल ये दूरी सात से आठ घंटे की है। जापान के पीएम शिंजो आबे के दो दिवसीय भारत दौरे का आज अंतिम दिन है। इसके अलावा पीएम मोदी और शिंजो आबे आज भारत जापान बिजनेस प्लेनरी मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे।

शिवसेना ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

शिवसेना ने पीएम नरेन्द्र मोदी के बुलेट ट्रेन की भारत में नींव रखे जाने पर जमकर निशाना साधा  शिवसेना ने कहा कि मोदी के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। शिवसेना ने कही कि पीएम मोदी के बुलेट ट्रेन से बेरोजगारों को  रोजगार का झूठा सपना दिखा रहे है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More