25 साल की साधना छोड़ जैन मुनि ने किया गृहस्थ जीवन अपनाने का फैसला; इस महिला से करेंगे शादी

0

एक जैन मुनि ने अपनी 25 साल की साधना को छोड़कर गृहस्थ जीवन अपनाने का ऐलान किया है। उनके इस ऐलान से हर कोई हैरान है। उन्होंने अपनी महिला मित्र से विवाह करने का फैसला किया है जिससे उनके भक्त हैरत में हैं।

मध्य प्रदेश के दमोह स्थित बेलाजी जैन तीर्थ क्षेत्र में रहकर चातुर्मास व्रत कर रहे मुनिश्री शुद्धात्म सागर जैन ने संन्यास छोड़कर गृहस्थ जीवन अपनाने का ऐलान किया है।

क्या है मामला ?-

दरअसल जैन मुनि शुद्धात्म सागर बीती 22 जुलाई को बेलाजी पहुंचे थे। कुछ दिन पहले ही आगरा से प्रज्ञा दीदी नामक महिला आश्रम आईं। बताया जा रहा है कि जैन मुनि और प्रज्ञा दीदी के बीच बातचीत होने लगी।

जब यह मामला सामने आया तो तीर्थ क्षेत्र के आचार्यश्री सिद्धांत सागर महाराज ने दोनों को आश्रम से बाहर निकाल दिया।

क्या कहना है जैन मुनि का-

जैन मुनि शुद्धात्म सागर का कहना है, ‘उन्हें बदनाम कर दिया गया है। इसलिए अब गृहस्थ जीवन ही अपनाऊंगा और प्रज्ञा दीदी के साथ गृहस्थ जीवन स्वीकार कर रहा हूं।’

वहीं प्रज्ञा दीदी का कहना है कि ‘हम सिर्फ मोबाइल पर बात करते थे लेकिन गलत संबंध नहीं बनाए। उनके साथ भेदभाव किया गया और बाद में आश्रम से निकाल दिया गया।’

यह भी पढ़ें: ये हैं देश के फर्जी बाबा, अखाड़ा परिषद ने लगाई मुहर

यह भी पढ़ें: 100-100 रूपये में तालिबान बेच रहा अफगानी औरतों-लड़कियों को ? क्या है वायरल वीडियो का सच

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More