IPL 2021: रोमांच के लिए हो जाइए तैयार, आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का ‘त्योहार’ पार्ट-2, जानिए पूरा शेड्यूल

आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को तो इंडिया का त्‍योहार तक कहा जाता है। एक सीजन खत्‍म होता है तो दूसरे का इंतजार शुरू हो जाता है।

0

भारत में क्रिकेट किसी धर्म से कम नहीं। आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को तो इंडिया का त्‍योहार तक कहा जाता है। एक सीजन खत्‍म होता है तो दूसरे का इंतजार शुरू हो जाता है। एक बार फिर आईपीएल का मंच सजने के लिए तैयार है। इस सीजन के दूसरे चरण का आगाज 19 सितंबर से यानी आज से हो जाएगा। रविवार को दो सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का आगाज होगा।

सीएसके की टीम सात मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम सात मैचों में चार जीत के साथ आठ अंक लेकर चौथे नंबर पर है। मुंबई की शुरूआत धीमी होती है लेकिन वे टूर्नामेंट के अंत में अपने प्रदर्शन को धार देती है। इस सीजन में वह अपने छठे और सातवें मैच में हावी हुए लेकिन तभी कोरोना के कारण टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह किस तरह शुरूआत करते हैं। मुंबई के पास दो महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जो अभी-अभी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल कर लौटे हैं। सीएसके में शार्दुल ठाकुर हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भारत के लिए मैच विजयी प्रदर्शन किया था।

दोनों टीमों में पावर हिटिंग और बल्लेबाजी में मजबूती को देखते हुए ऊच्च स्कोर के मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। यह मैच और बाकी मैच भी रोहित के लिए एक सक्षम कप्तान के रूप में अपनी साख को मजबूत करने का एक मौका होगा। इस पर बहुत अधिक ध्यान दिया जाएगा क्योंकि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट-फॉर्मेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ खेलेंगें।

IPL 2021 अंकतालिका:

टीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)8620012+0.547
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)7520010+1.263
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)7520010-0.171
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

 

743008+0.062
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)734006-0.190
पंजाब किंग्स (Punjab Kings)835006-0.368
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)725004-0.494
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)716002-0.623

 

IPL 2021 के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल:

19 सितंबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)

20 सितंबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (शाम 07:30 बजे से)

21 सितंबर 2021: पंजाब किंग्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स, (शाम 07:30 बजे से)

22 सितंबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)

23 सितंबर 2021: मुंबई इंडियंस वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स, (शाम 07:30 बजे से)

24 सितंबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

25 सितंबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

दूसरा मैच– सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

26 सितंबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स (दोपहर 3:30 बजे से)

दूसरा मैच– रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)

27 सितंबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज राजस्थान रॉयलस, (शाम 07:30 बजे से)

28 सितंबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

दूसरा मैच– मुंबई इंडियंस वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

29 सितंबर 2021: राजस्थान रॉयल्स वर्सेज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, (शाम 07:30 बजे से)

30 सितंबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

1 अक्टूबर 2021: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज पंजाब किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

2 अक्टूबर 2021: मुंबई इंडियंस वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

3 अक्टूबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे से)

दूसरा मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)

4 अक्टूबर 2021: दिल्ली कैपिटल्स वर्सेज चेन्नई सुपर किंग्स, (शाम 07:30 बजे से)

5 अक्टूबर 2021: राजस्थान रॉयल्स वर्सेज मुंबई इंडियंस, (शाम 07:30 बजे से)

6 अक्टूबर 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज सनराइजर्स हैदराबाद, (शाम 07:30 बजे से)

7 अक्टूबर 2021: चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे से)

दूसरा मैच- कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेज राजस्थान रॉयल्स, (शाम 07:30 बजे से)

8 अक्टूबर 2021: सनराइजर्स हैदराबाद वर्सेज मुंबई इंडियंस (दोपहर 3:30 बजे से)

दूसरा मैच– रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वर्सेज दिल्ली कैपिटल्स (दोपहर 3:30 बजे से)

10 अक्टूबर 2021: क्वालीफायर 1

11 अक्टूबर 2021: एलीमिनेटर

13 अक्टूबर 2021: क्वालीफायर 2

15 अक्टूबर 2021: फाइनल

 

यह भी पढ़ें: उपलब्धि के शीर्ष से गुमनामी के अंधेरे तक, जानिए कौन थे भारत के सबसे योग्य व्यक्ति श्रीकांत जिचकर…

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More