विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है।
लेकिन अब वह इसी महीने क्रिकेट के मैदान पर लौटने वाले हैं। इसकी तैयारियों के लिए एमएस धोनी चेन्नई पहुंचे। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी IPL 2020 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ गए हैं।
चेन्नई में धोनी का स्वागत-
https://twitter.com/ChennaiIPL/status/1234247590016737281?s=20
रविवार को धोनी चेन्नई पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसका वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है।
यहां धोनी का उनके फैंस और टीम के स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया। धोनी एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे जहां होटल मैनेजर और टीम के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
प्रैक्टिस करते दिखेंगे धोनी-
THALA DHARISANAM! #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/fb7TCiuqHL
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 1, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीजन खेलने के लिए तैयार माही अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ प्रैक्टिस करते नजर आएंगे। गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में CSK ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी हासिल की है।
यह भी पढ़ें: धोनी के क्रीज पर आते ही युवती ने स्टेडियम में उतारी जर्सी
यह भी पढ़ें: 1 रन से हारने के बाद बोले धोनी, विजयी टीम ने एक गलती कम की