INS विक्रमादित्य पर राजनाथ सिंह ने गुजारी रात, कहा- 26/11 घटना को नहीं भूल सकते

0

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य पर मुआयना किया। रविवार को गोवा में आईएनएस विक्रमादित्य पर सुरक्षाकर्मियों के साथ योग भी किया।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 26/11 हमले को कभी भूल नहीं सकता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रमादित्य का मुआयना किया।

आईएनएस विक्रमादित्य योगाभ्यास का आयोजन किया गया जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत नौसैनिकों ने भाग लिया।

2013 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस विक्रमादित्य-

रक्षा मंत्री गोवा में अरब सागर में विमान वाहक पोत विक्रमादित्य पर पूरा दिन बिताएंगे। आईएनएस विक्रमादित्य भारत का सबसे बड़ा जंगी जहाज है।

शक्तिशाली विक्रमादित्य देश का इकलौता विमानवाहक पोत है, जिस पर रनवे भी बना हुआ है।

समुद्र में तैरते इस हवाई अड्डे से लड़ाकू विमान आराम से उड़ान भरने के साथ ही लैंड कर सकते हैं। 2013 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

’26/11 हमले को कभी भूल नहीं सकता’-

इस मौके पर रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 26/11 हमले को कभी भूल नहीं सकता है।

उन्होंने कहा कि हमने जो पहले गलतियां की है, उसे अब नहीं दोहराएंगे।

यह भी पढ़ें: अपना मजाक उड़वा रहे हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री : राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें: ‘साइलेंट किलर’ यानी ‘INS खंडेरी’ नौसेना में शामिल, रक्षा मंत्री ने कहा- हमारे लिए गर्व का क्षण

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More