भारत का आज चीन को जवाब, मिलेगा सबसे लंबा पुल

0

चीन पर सामरिक बढ़त बनाने के लिए भारत शुक्रवार को एक अहम कदम बढ़ाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में चीन की सीमा के नजदीक भारत में ब्रहमपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन 26 मई को करेंगे। शुक्रवार को देश का सबसे लंबा धौला-सादिया पुल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी लोहित नदी पर बना है

सामरिक तौर पर भारत को लगातार घेरने की पूरी कोशिश कर रहे चीन के लये करारा जवाब है। आपको बता दें कि चीन लगातार सीमा से सटे इलाकों में तेज़ी से सड़कें और अन्य निर्माण कर रहा है यह पुल उसके पलटवार माना जा रहा है। यह पुल 60 टन वजनी युद्धक टैंक का भार भी वहन करने में सक्षम है। यह पुल चीनी सीमा से हवाई दूरी 100 किलोमीटर से कम है।

यह पुल तीन लेन का होगा और 9.15 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित पर किया गया है। यह पुल असम के ढोला को अरुणाचल के सादिया से जोड़ेगा। इस ब्रीज के बनने से असम के राष्ट्रीय राजमार्ग-37 में रूपाई और अरुणाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग-52 में मेका/रोईंग के बीच 165 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। इन दो स्थानों के बीच यात्रा करने में वर्तमान में छह घंटे का समय लगता है, जो अब घटकर एक घंटा हो जाएगा।

अभी तक ब्रह्मपुत्र को पार करने के लिए केवल दिन के समय नौका का ही उपयोग किया जाता था और बाढ़ के दौरान यह भी संभव नहीं होता था। शुक्रवार को इस पुल का उद्घाटन होने के बाद ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के लिए 247 संपर्क सुनिश्चित हो जाएगा। इससे प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल में 10 लाख रुपये तक की बचत होगी।

यह ब्रीज ऊपरी असाम के ब्रह्मपुत्र और अरुणाचल प्रदेश के संपूर्ण आर्थिक विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा। साथ ही राज्य में चल रही कई पणबिजली परियोजनाओं को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।

ढोला-सदिया ब्रीज परियोजना की कुल लंबाई दोनों तरफ की सड़कों को मिलाकर कुल 28.50 किलोमीटर है और ब्रीज की लंबाई 9.15 किलोमीटर है। इस पुल का निर्माण बीओटी एन्यूटी द्वारा किया गया, जिसकी कुल लागत 2,056 करोड़ रुपये है। इस पुल का उद्देश्य असम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को एक दूसरे के करीब लाना है।

यह भी पढ़ें: कर लो आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड, ई-पास का करेगा काम!

यह भी पढ़ें: जाने क्या है आरोग्य सेतु एप, कैसे करता है कोरोना से लड़ने में मदद

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More