भारत ने 50 वॉरशिप्स हिंद महासागर में किए तैनात

0

भारतीय नेवी( Indian Navy) ने चीन की नौसेना को मजाकिया अंदाज में छेड़ते हुए हिंद महासागर में देख लेने को कहा है। हिंद महासागर में चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी के तीन युद्धपोतों के घुस आने को लेकर नौसेना ने ट्वीट किया, ‘पीएलए-नेवी की 29वीं ऐंटी-पाइरेसी एस्कॉर्ट फोर्स का हिंद महासागर क्षेत्र में स्वागत है। हैपी हंटिंग।’ चीन का कहना है कि उसने अपने वॉरशिप्स को पाइरेसी के मद्देनजर तैनात किया है और उसका लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में रिसर्च के लिए बेस तैयार करना है।

फारस की खाड़ी से अफ्रीका के पूर्वी छोर तक कड़ी निगरानी

इंडियन नेवी( Indian Navy) ने वेलकम ट्वीट के बाद एक और ट्वीट करते हुए अपने वॉरशिप्स की तैनाती का नक्शा जारी करते हुए ट्वीट किया, ‘फारस की खाड़ी से मलक्का स्ट्रेट और उत्तर में बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी हिंद महासागर तक और अफ्रीका के पूर्वी छोर तक हम 24 घंटे निगरानी में हैं। अपने एरिया को हर समय, हर तरह से सेफ रखने के लिए हम सक्षम हैं।’

Also Read : मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस : अख्तर के एनआईए पर तंज से बीजेपी का पलटवार

50 वॉरशिप्स हिंद महासागर में तैनात

भारतीय नेवी ने इस ट्वीट के जरिए एक तरह से यह संदेश दिया है कि भारतीय नेवी अपनी सीमा में पूरी तरह से सजग है और हर तरह से सुरक्षा में सक्षम है। यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब पेइचिंग के वॉरशिप्स की मौजूदगी हिंद महासागर में अधिक देखी जा रही है। नेवी के ‘मिशन बेस्ड डिप्लॉयमेंट’ के तहत युद्ध की स्थिति में किसी भी हालात से निपटने में सक्षम 50 वॉरशिप्स को हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More