Indian 2 के सेट पर गिरा क्रेन, 3 सहायक निर्देशक की मौत, 10 जख्मी
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 की शूटिंग के दौरान क्रेन गिरने से 3 सहायक निर्देशकों की मौत हो गई। इस हादसे 10 लोग जख्मी हुए हैं।
फिल्म के निर्माता-निर्देशक शंकर बाल-बाल बच गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह हादसा बुधवार रात 9.30 पर हुआ। उस समय चेन्नई के पास ईवीपी फिल्म सिटी में एक सीन की शूटिंग हो रही थी।
पुलिस ने क्रेन ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक,तीनों सहायक निर्देशक एक बॉक्स में सवार थे। वे शूट के लिए क्रेन से काफी ऊंचाई पर गए थे। वहां लाइटिंग पर काम कर रहे थे। मरने वाले सहायक निर्देशकों के नाम चंद्रन (60), मधु (29) और (34) बताए गए हैं।
कमल हासन ने जताया दुख-
எத்தனையோ விபத்துக்களை சந்தித்து, கடந்திருந்தாலும் இன்றைய விபத்து மிகக் கொடூரமானது. மூன்று சகாக்களை இழந்து நிற்கிறேன்.எனது வலியை விட
அவர்களை இழந்த குடும்பத்தினரின் துயரம் பன்மடங்கு இருக்கும். அவர்களில் ஒருவனாக அவர்களின் துயரத்தில் பங்கேற்கிறேன்.அவர்களுக்கு என் ஆழ்ந்த அனுதாபங்கள்— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) February 19, 2020
इस हादसे को लेकर एक्टर कमल हासन ने दुख जताया है। कमल हासन ने ट्वीट कर कहा कि दुर्घटना बेहद दुखद है। वह भी कई बार इस प्रकार की दुर्घटनाओं का सामना कर चुके हैं। मृतकों के परिवार के सदस्यों का दर्द उनके दुख से कही ज्यादा है।
तीन मौतों पर शोक जताते हुए कमल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के साथ हूं। इतना ही नहीं कमल हासन अस्पताल में घायलों से मिलने गए। उन्होंने कहा कि उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे हादसा, 14 मौतें : नशे में बस चला रहा था ड्राइवर
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में लड़की को दिखाया था प्राइवेट पार्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार