दीवाली के बाद भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज

0

दीवाली के बाद सोमवार को देश में कोविड-19 के महज 30,548 नए मामले दर्ज किए गए हैं और यह जुलाई के बाद से दर्ज किया गया सबसे कम आंकड़ा है। बीते 24 घंटे में 435 मौतें हुई हैं, जबकि 43,851 मरीज वायरस को मात देकर ठीक हुए हैं।

नए आंकड़ों को मिलाते हुए देश में संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 88,45,127 और 1,30,070 है।

82,49,579 मरीज ठीक हुए-

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 4,65,478 है। अब तक कुल 82,49,579 मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 93.09 और मृत्यु दर 1.47 फीसदी पर बनी हुई है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने रविवार को 8,61,706 अधिक नमूनों का परीक्षण किया, जिसे मिलाते हुए अब तक किए गए कुल परीक्षणों की संख्या 12,56,98,525 बैठती है।

अव्वल स्थान पर महाराष्ट्र-

महाराष्ट्र अब भी वायरस से प्रभावित राज्यों की सूची में अव्वल स्थान पर है। यहां कुल मामलों की संख्या 17,47,242 है। यहां सक्रिय मामले 85,889 है और हुई मौतों की संख्या 45,974 है।

यह भी पढ़ें: सरकार ने मानी कोविड-19 के सामुदायिक प्रसार की बात

यह भी पढ़ें: दुनिया में कोविड-19 मामलों की संख्या 4.6 करोड़ के करीब

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More