देश में 1 लाख के करीब कोरोना संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए 81 हजार नए मामले

0

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 81,214 नए मामलों के साथ संक्रमण के कुल मामले 63,94,069 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

इसी दौरान देश में कोविड-19 से 1,095 नई मौतें हुई हैं। कुल मामलों में से 9,42,217 मामले फिलहाल सक्रिय हैं, जबकि 53,52,078 लोग ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से कुल मौतें 99,773 तक पहुंच गई है।

रिकवरी और मृत्यु दर-

china corona

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में इस बीमारी से ठीक होने की दर 83.70 फीसदी तक पहुंच गई है। मृत्यु दर घट कर 1.56 प्रतिशत है।

ऐसा है राज्यों का हाल-

corona virus india

महाराष्ट्र कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 14,00,922 मामले सामने आ चुके हैं। मौतों का आंकड़ा महाराष्ट्र में 37,056 हो गई है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में 10,97,947 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 7,67,17,728 हो गई है।

यह भी पढ़ें: कोविड-19 मामलों में बढ़ोत्तरी का कारण ‘गैर जिम्मेदाराना रवैया’: हर्ष वर्धन

यह भी पढ़ें: यूपी में कोविड-19 से बचाव को लेकर बढ़ायी जाएगी जागरुकता

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More