इतिहास के पन्नों में 27 अगस्त

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।

27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाए

1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1939 – जेट इंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979 – आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1985 – नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 – वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

Also read : इतिहास के पन्नों में 25 अगस्त

1991 – मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999-
सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मरीन इंजीनियर बनीं।
भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003 – 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004 – वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।

Also Read : इतिहास के पन्नों में 26 अगस्त

2008-
सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुयी हैं।
2013 – उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

27 अगस्त को हुए निधन

1976 – मुकेश, भारतीय पार्श्वगायक
1982 – आनंदमयी मां।
2006 – ऋषिकेश मुखर्जी, भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक
1997 – मगंती अंकीनीडु – तीसरी, चौथी, पांचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।
1997 – आनन्द सिंह – पांचवीं, सातवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
1997 – पी. अंकीनीडु प्रसाद राव – पांचवीं, छ्ठी, और सातवीं लोकसभा के सदस्य।
1979 – लॉर्ड माउंटबेटन – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वायसराय।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More