इतिहास के पन्नों में 10 सितंबर

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।

1823 साइमन बोलिवर पेरु के राष्ट्रपति बने।
1846 एलियस होवे ने सिलाई मशीन का पेटेंट कराया।
1847 हवाई द्वीप में पहला थियेटर खुला।
1872 प्रसिद्ध क्रिकेटर प्रिंस रंजीत सिंह का जन्म ।
1887 स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का जन्म।
1915 बाघा जतिन के नाम से मशहूर प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी का बालेश्वर के अस्पताल में निधन।

Also Read : इतिहास के पन्नों में 9 सितंबर

1926 जर्मनी ने लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता ली।
1939 कनाडा ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1966 संसद ने पंजाब एवं हरियाणा के गठन को मंजूरी दी।
1974 अफ्रीकी देश गिनी ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता हासिल की।
1976 इंडियन एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का लाहौर से अपहरण हुआ।
2002 यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
2007 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सात साल के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More