इस तरह हुआ गैंगस्टर दुबे का ‘विकास’, देखें खास तस्वीरें

0

उत्तर प्रदेश कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार 5 लाख का इनामी कुख्यात विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है।

कई दर्जन टीमें उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई थीं। लेकिन वह लगातार चकमा दे रहा था। अब मध्य प्रदेश पुलिस मोस्टवांटेड विकास दुबे को यूपी पुलिस को हैंड ओवर करेगी।

कई हत्याओं का आरोपी है विकास-

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2000 में कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र स्थित ताराचंद इंटर कलेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की हत्या में भी विकास दुबे का नाम आया था।

कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में ही वर्ष 2000 में रामबाबू यादव की हत्या के मामले में विकास दुबे पर जेल के भीतर रहकर साजिश रचने का आरोप है। वर्ष 2004 में केबिल व्यवसायी दिनेश दुबे की हत्या के मामले में भी विकास आरोपी है।

2001 में कानपुर देहात के शिवली थाने के अंदर घुस कर इंस्पेक्टर रूम में बैठे तत्कालीन श्रम संविदा बोर्ड के चौयरमेन, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता संतोष शुक्ल को गोलियों से भून दिया था। कोई गवाह न मिलने के कारण केस से बरी हो गया।

बसपा-बीजेपी नेताओं के बीच विकास की पकड़-

विकास दुबे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिकिशन श्रीवास्तव को अपना राजनीतिक गुरु मानता है। विकास दुबे 25 साल से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ रहा है।

विकास दुबे 15 साल तक बसपा के साथ रहा तो 5 साल बीजेपी में और 5 साल सपा में रहा है। पंचायत चुनाव के दौरान उसे बसपा से समर्थन मिला था जबकि उसकी पत्नी को चुनाव में सपा का समर्थन हासिल रहा था।

सास-ससुर पर तानी बंदूक़-

बता दें कि कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के गुनहगार और यूपी के सबसे बड़े इनामी अपराधी विकास दुबे ने लव मैरिज की थी। विकास को एक बदमाश की बहन से प्यार हुआ। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी तो शादी कर ली।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से विकास ने करीब 20 साल पहले कानपुर में लव मैरिज की थी। इस शादी के रिचा के पिता और घरवाले खिलाफ थे। उनके विरोध करने पर विकास ने उन्हें गन पॉइंट पर ले लिया था।

यह भी पढ़ें: पुलिस के दबोचने पर चिल्लाया कानपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड- ‘मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला’

यह भी पढ़ें: विकास दुबे : काउंटर पर बताया नाम, डोनेशन के लिए दिए पैसे, फिर कहा- बुलाओ पुलिस को !

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More