Horoscope 27 November 2023 : अंतिम सोमवार को बरसेंगी शिव की कृपा, पढ़े आज का राशिफल

0

मेष राशि

सप्ताह का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपके अच्छे काम आपके गौरव को बढ़ा देंगे और आपके परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा और उन्होंने शेयर मार्केट में भी निवेश करने का साहस करना होगा।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन राशि

आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें, परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।

कर्क राशि

मिथुन राशि वाले सप्ताह के पहले दिन अधूरे कार्य पूरा करेंगे और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारों में आज उच्च अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक से बड़ा लोन लेने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

सप्ताह का पहला दिन कर्क राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आपका बजट खराब हो सकता है अगर आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखते। नौकी पेशा के लोगों को आज प्रमोशन की अच्छी खबर मिल सकती है, जिसके चलते परिवार आपके लिए एक छोटी सी पार्टी कर सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का ध्यान आज अध्यात्म की ओर बढ़ेगा और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी पेशा जातक आज समय पर कार्य पूरा करके दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई वस्तु या धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ वालों ने अगर अभी तक पार्टनर को अपने परिवार वालों से नहीं मिलवा पाए हैं तो आज मिलवा सकते हैं।

धनु राशि

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती ना होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है। सावधान और सतर्क रहें। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। समय को देखकर शांत रहें। पत्नी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र और पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले आज कोई भी कार्य करने से पहले धैर्य बनाए रखना होगा, तभी आप कार्य में सफल हो पाएंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अन्यथा इसमें आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठाएंगे और पिता की मदद से किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन राशि

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने दोस्त से पैसे लेकर बाद में बाद हो सकते हैं, जिससे आपके बीच विवाद हो जाएगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपको चोट लग सकती है। आपको एक बड़ा ऑफर मिल सकता है। कुछ बातों को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More