horoscope 18 August 2023: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

0

मेष राशि

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ मानसिक तनाव में रहेंगे। खानपान पर नियंत्रण रखें व अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम आदि का उपयोग करें। आज कोई नया काम शुरू ना करें, नुकसान का योग बन रहे हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर आप पूरा जोर देंगे। लेनदेन से जुड़े मामले बेहतर रहेंगे। नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे। व्यवसाय में आप तेजी बनाए रखें। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही मूवी आदि भी देख सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है। साथ ही अपने मित्रों और ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी दान धर्म के कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। कुछ ठगी लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी होगी। यदि आपने किसी से धन उधार लेने की सोची है, तो बिल्कुल ना ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी।

सिंह राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग से विरोध की स्थिति निर्मित होगी, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में लॉस हो सकता है। माता पिता और पत्नी में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इस कारण वाद विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

कन्या राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। क्षणे रुष्टा क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें।

तुला राशि

आज के दिन आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपने कामों की सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो उससे उन्हें अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति को देखकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उसमें भी धन लाभ होगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको किसी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। किसी बात को लेकर आप वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिजनों का सहयोग आपके ऊपर बना रहेगा। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने से आप भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय से करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप समझदारी दिखाएं, नहीं तो विरोधी

धनु राशि

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशि

कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। परिवार एवं मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी सम्पत्ति या भवन से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में धन का निवेश करने वालों को कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान को संस्कारों में परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार में लोगों के साथ तालमेल बनाकर रखें, नहीं तो लोग आपकी बातों से आपको कुछ भला बुरा भी बोल सकते हैं। किसी काम के पूरा होने से आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More