Horoscope 15 September 2024: मेष, मिथुन और तुला राशि को मिलेगा बुधादित्य योग का लाभ

0

Horoscope 15 September 2024: 15 सितंबर का राशिफल बताता है कि आज मेष, मिथुन और तुला राशि वाले लोगों को लाभ मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज बुधादित्य योग और चंद्रमा और गुरु के बीच नवम पंचम योग होने से कई राशियों को सूर्यदेव की कृपा मिलेगी। आज मेष से मीन तक सभी ग्रहों का दिन कैसा रहेगा? प्राप्त करें आज का राशिफल।

मेष राशि

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े सशंकित रहेंगे। अपने व्यवहार को सन्तुलित रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आपको लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में मनोरञ्जन और उत्साह का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि

आज दूसरों के काम में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इसके कारण आपको विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। घर की साज-सज्जा में बदलाव कर सकते हैं। वर्तमान समय उपलब्धियों से भरपूर रहने वाला है। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेंगी।

मिथुन राशि

सामाजिक गतिविधियों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। फाइनेंस आदि के कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना है। कार्यक्षेत्र में लोगों से बहसबाजी से बचना चाहिये। आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

मनोनुकूल कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पुरानी मेहनत का उत्तम परिणाम आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों में काफी अच्छा तालमेल रहने वाला है।

सिंह राशि

आपकी सामाजिक छवि खराब हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी होगी। वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नये प्रोजेक्ट को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं।

कन्या राशि

कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। बड़े भाई-बहनों से अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं। शोध आदि से जुड़े कार्यों में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आज आप आत्ममंथन में समय व्यतीत करेंगे। घर में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। कर्मचारियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। कटु वाणी का प्रयोग न करें अन्यथा लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। विवाह योग्य जातकों का वियाह तय हो सकता है।

वृश्चिक राशि

आज आपको अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। गैस और वायु रोग उत्पन्न हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन और सम्पत्ति से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। किसी पर भी सजह भरोसा न करें।

धनु राशि

अनुभवी व्यक्तियों की सलाह को हमेशा ध्यान में रखें। बच्चों के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। सहयोगियों के सम्मान का हमेशा ध्यान रखें। कार्य स्थल में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। योग और ध्यान का सहारा लेना उचित होगा।

मकर राशि

आप स्वयं के कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। ऑफिस में किसी कार्य में जल्दबाज़ी न करें। मन में नये रचनात्मक विचार आयेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर ही निवेश करें। कम समय में बहुत से काम निपटा लेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे।

कुंभ राशि

करियर में बदलाव करने के लिये उपयुक्त समय है। सभी आवश्यक कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें। पुराने मित्रों का सहयोग आपको मिल सकता है। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन राशि

अपनी मेहनत और ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग अवश्य करें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है। वस्तुओं के आयात-निर्यात से धन लाभ मिलेगा। नौकरी को लेकर आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More