Horoscope 15 December 2023 :कर्क, कन्या और धनु राशि वालों की आय में इजाफा, पढ़ें आज का राशिफल

0

मेष राशि

Horoscope 12 December 2023:  दिन की शुरुआत से ही आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार में नये सौदे कर सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। करियर में आप बदलाव का विचार बना सकते हैं। लोग आपकी प्रतिभा के कायल रहेंगे। आज आपको कोई प्रपोज कर सकता है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। पिता आपके प्रति गर्व का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। लव लाइफ का तनाव दूर होगा।

मिथुन राशि

करियर में उतार-चढ़ाव की सम्भावना है। दूसरों के बजाय अपने विचारों को अधिक महत्व दें। आपके मन में ये धारणा उत्पन्न हो सकती है की लोग आपसे झूठ बोल रहे हैं। आज बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद न करें। परिजनों से किसी कारण बहस हो सकती है।

कर्क राशि

यदि आप कुछ नया सीखने के इच्छुक हैं, तो आज का दिन इसके लिये बेहतरीन है। आज मेहनत से जी न चुरायें। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। महत्वपूर्ण निर्णयों को लेकर दुविधा की स्थिति उभर सकती है। अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है।

सिंह राशि

नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन विशेष रूप से उत्तम है। आय के कई स्रोत बन सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर थोड़े सतर्क रहेंगे। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिये सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपके लिये काफी सहयोगी रहेगा।

कन्या राशि

अनुभवी व्यक्ति आपका सही मार्गदर्शन कर सकते हैं। अपनी योग्यता को सिद्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। आप किसी सहयोगी कर्मचारी के ऊपर कुपित हो सकते हैं। अहंकार के कारण आपसे मित्र सम्बन्धी दूर हो सकते हैं। परिवार की सुख-शान्ति को अपनी प्राथमिकता क्रम में सबसे ऊपर रखें।

तुला राशि

आपके विचारों को समाज में ख्याति मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करें। धर्म-कर्म को लेकर आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपकी निष्ठा की सराहना करेंगे। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे।

वृश्चिक राशि

परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। ध्यान और प्राणायाम अवश्य करें। धन-सम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। दिखावे की प्रवृत्ति से आपको बचना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। आपके मन में एक साथ कई सारे विचार जन्म लेंगे।

धनु राशि

पैतृक व्यवसाय में अच्छी उन्नति होने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह आपके लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगी। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में आनन्द बढ़ेगा। धन कमाने के नये स्रोत मिल सकते हैं। मित्रों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।

मकर राशि

आपको कार्यक्षेत्र में आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह की सहमति मिल सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। माँसपेशियों में जकड़न होने की सम्भावना है। आज आप एकान्त में रहने का प्रयास करेंगे। व्यापार की परिस्थितियों में सुधार होगा।

कुंभ राशि

दिन की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं रहेगी। जॉब में लक्ष्य को समय पर पूर्ण कर लेंगे। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। निजी रिश्तों को लेकर तनाव में आ सकते हैं। हिंसात्मक विचारों से आपको बचना चाहिये।

मीन राशि

कारोबार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मौसम में बदलाव और ठण्ड के कारण आपको सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। आज वाहनों के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार के सदस्य आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। इसका दबाव भी आपके ऊपर काफी ज्यादा रहेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More