होलिका दहन 2020 : 499 साल बाद होली पर गुरु और शनि का योग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 499 साल बाद गुरु और शनि एक साथ ऐसी शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं

0

होली, इस त्यौहार का नाम सुनते ही अनेक रंग हमारी आंखों के सामने फैलने लगते हैं। हम खुद को भी विभिन्न रंगों में पुता हुआ महसूस करते हैं। लेकिन इस रंगीली होली को तो असल में धुलंडी कहा जाता है। होली तो असल में होलिका दहन का उत्सव है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है।

इस बार होलिका दहन 9 मार्च को है। इस बार होलिका दहन के मौके पर बहुत ही शुभ योग बन रहा है। इस दिन गुरु और शनि एक साथ सूर्य के नक्षत्र में होंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 499 साल बाद गुरु और शनि एक साथ ऐसी शुभ स्थिति का निर्माण कर रहे हैं। इसलिए इस बार जो जातक होलिका दहन में सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा-आराधना करेगा तो उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

होलिका दहन 2020 का शुभ मुहूर्त-

9 मार्च, सोमवार को होलिका दहन किया जाएगा-

संध्या काल में – 06 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 49 मिनट तक

भद्रा पुंछा – सुबह 09 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक

भद्रा मुखा :- सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक

यह भी पढ़ें: होलिका दहन 2020: करें मंत्रों का जाप, मिलेगा यश, धन सब कुछ

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के हिट डायलॉग जो होली को बनाते है सुपरहिट!

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More