होलिका दहन 2020: करें मंत्रों का जाप, मिलेगा यश, धन सब कुछ

रंगीली होली को तो असल में धुलंडी कहा जाता है

0

होली, इस त्यौहार का नाम सुनते ही अनेक रंग हमारी आंखों के सामने फैलने लगते हैं। हम खुदको भी विभिन्न रंगों में पुता हुआ महसूस करते हैं। लेकिन इस रंगीली होली को तो असल में धुलंडी कहा जाता है। होली तो असल में होलीका दहन का उत्सव है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान के प्रति हमारी आस्था को मजबूत बनाने व हमें आध्यात्मिकता की और उन्मुख होने की प्रेरणा देता है। क्योंकि इसी दिन भगवान ने अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा की और उसे मारने के लिये छल का सहारा लेने वाली होलीका खुद जल बैठी। तभी से हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। कई स्थानों पर इस त्योहार को छोटी होली भी कहा जाता है। इस साल होलिका दहन 09 मार्च 2020 को किया जायेगा। कब करें होली का दहन?

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

होलिका दहन तिथि – 09 मार्च 2020

होलिका दहन मुहूर्त- 18:26 से 20:52 बजे

भद्रा पूंछ- 09:37 से 10:38

भद्रा मुख- 10:38 से 12:19

पूर्णिमा तिथि आरंभ- 03:03 बजे( 09 मार्च 2020)

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 23:17 बजे (09 मार्च 2020)

रंगवाली होली – 10 मार्च 2020

होलिका दहन पर राशि अनुसार करें  मंत्रों का जाप

हर साल की तरह इस साल भी होली का त्योहार रंग-बिरंगी खट्टी मिठ्ठी खुशियों के साथ दस्तक देने वाली है। जी हां इस साल होली का त्योहार 10 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आपकी खुशियों में पैसों की तंगी का ग्रहण लग रहा है तो परेशान होने की जगह होलिका दहन की पूजा करते समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें । ऐसा करने से आपके जीवन में पैसों से जुड़ी समस्याएं जल्द दूर हो सकती है।

मेष –
मेष राशि के जातकों को होलिका दहन के समय ‘ऊं ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से उन पर लक्ष्‍मी मां की कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातक होलिका दहन के समय अग्नि में दुर्वा विशेष रुप से चढ़ाएं। ऐसा करने और इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की धन से जुड़ी सारी समस्‍याएं दूर हो जाएंगी।

वृषभ-
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन ‘ऊं गौपालाये उत्तर ध्वजाए:’ मंत्र का जाप करने से फायदा होगा। इस मंत्र का जप करने से प्रेम से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होने के साथ धन अर्जित करने के भी नए मार्ग बनते हुए नजर आएंगे।

मिथुन-
मिथुन राशि के जातक यदि इस दिन ‘ऊं क्लीं कृष्णाये नम:’ मंत्र का जाप करते हैं तो उनकी बंद किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं और उन्हें धन का प्राप्ति हो सकती है।

कर्क-
इस राशि के जातकों को ‘ऊं हिरण्यगर्भाये अव्यक्त रूपिणे नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें संतान सुख की प्राप्ति के साथ धन की समस्याओं से भी मुक्ति मिल जाएगी।

सिंह –
इस राशि के जातकों को ‘ऊं क्लीं ब्रह्मणे जगदाधाराये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपका स्‍वास्‍थ बेहतर होगा। धन से जुड़ी समस्‍या भी हल होंगी।

कन्या –
इस राशि के व्यक्ति होली की रात अगर ‘ऊं नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:’ मंत्र का जाप करते हैं तो उन्हें धन लाभ होता है। इसके अलावा हालिका की पूजा करते समय पीले रंग की मिठाई चढ़ाने से सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

तुला –
तुला राशि के जातकों को , ‘ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामाये नम:’ मंत्र का जाप करने से जीवन की हर समस्‍या से मुक्ति मिलती है। होलिका दहन की पूजा करते समय इस राशि के जातकों को सफेद फूल चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है।

वृश्चिक-
इस राशि के जातकों को ‘ऊँ नारायणाय सुरसिंहाये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी साल भर आपके लिए सफलता और धन के द्वार खोल देंगी।

धनु –
इस राशि के जातकों को ‘ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंताये नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। होलिका दहन के समय इस मंत्र का जप करने से हर परेशानी दूर होती है।

मकर –
इस राशि के जातक ‘ऊँ श्रीं वत्सलाये नम:’ मंत्र का जाप होलिका पूजन के दौरान करें। इसके अलावा पूजा करते समय नीले रंग के फूल चढ़ाने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

कुंभ –
इस राशि के लोगों को ‘श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। साथ ही पीले रंग के फूल होलिका दहन के दौरान चढ़ाने से धन लाभ मिलता है।

मीन –
इस राशि के जातकों को होलिका पूजन के दौरान ‘ऊं क्लीं उद्धृाताय उद्धारिणे नम:’ मंत्र का जप करते हुए सरसों अग्नि में चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के जातकों के दुश्मन समाप्त होंगे। साथ ही देवी लक्ष्मी की कृपा भी सालभर बनी रहेगी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More