स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की सेहत में सुधार

0

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। कॉर्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया है। एंजियोग्राफी में दिल को खून पहुंचाने वाली नसों में ब्लॉकेज (रुकावट) मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी कर तीन छल्ले डाल दिए। डॉक्टरों का कहना है कि इलाज के बाद मंत्री की तबीयत में सुधार है।

sidharth

सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को लोहिया संस्थान लाया गया। यहां कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉ. भुवन चन्द्र के निर्देशन में इलाज शुरू हुआ। सीने में हल्का दर्द की शिकायत पर खून की जांच कराई गई। जिसमें माइनर हार्ट अटैक (आंशिक दिल का दौरा) की पुष्टि हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने का फैसला हुआ।

sidharth

Also Read :  लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए करता था ये काम

कैथ लैब में मंत्री को करीब छह बजे शिफ्ट किया गया। एंजियोग्राफी में दिल को खून पहुंचाने वाली दो धमनियों में रूकावट का पता चला। इसके बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लॉस्टी करने का फैसला किया। संस्थान के निदेशक से मशविरे के बाद एंजियोप्लॉस्टी की गई। तीन छल्ले डाले गए। डॉ. भुवन ने बताया कि जांच व एंजियोप्लॉस्टी की प्रक्रिया में एक घंटे का समय लगा।

तबीयत में सुधार

संस्थान के निदेशक डॉ. दीपक मालवीय ने बताया कि एंजियोप्लॉस्टी के बाद मंत्री की तबीयत में सुधार है। सीने में दर्द व भारीपन की शिकायत दूर हो गई है। उन्होंने बताया कि दो दिन तक उन्हें संस्थान में भर्ती रखा जाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

भाजपा कार्यकताओं का जमावड़ा

मंत्री की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद संस्थान में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। भाजपा कार्यकताओं की भीड़ ओपीडी स्थल से लेकर आईसीयू के बाहर तक लगी रही। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More