हौसले के उड़ान ने बनाई फ्लाइंग मशीन

0

इंसानों की इच्छाएं इतनी प्रबल होती है कि इंसान कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। यही नहीं कुछ लोग तो अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन का सूकून और रातों की नींद तक को देते हैं। लेकिन सपने को पूरा करते हैं। ख्वाबों की इस उड़ान को पंख लगते ही इंसान की जिंदगी में सफलता अपना घर बनाने लगती है। आज हम आपको ऐसे शख्स से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिसने एक ऐसी मशीन बनाने की सोची जो लोगों को आसमान की सैर करा सके। हरियाणा के एक छोटे से गांव में बनाई गई एक फ्लाइंग मशीन। संदीप ने देसी जुगाड़ से उड़ने वाली अनोखी मशीन तैयार की है। ये मशीन एक लीटर पेट्रोल में 6 मिनट तक आसमान में उड़ती है। इसे मिनी हेलीकॉप्टर या पैराग्लाईडिंग फ्लाईंग मशीन का नाम दिया गया है।

संदीप ने चार साल की कड़ी मेहनत के बाद पैराग्लाईडिंग फ्लाईग मशीन को आसमान में उड़ाने में सफलता पाई है। मशीन दिखने में भले ही साधारण लगती हो, लेकिन ये उड़ान गजब की भरती है। इस अनोखी मशीन में संदीप ने बाइक का इंजन लगाया है। इसके अलावा लकड़ी के पंखे लगाए हैं। साथ ही साथ छोटे टायर लगाए हैं।

इसका मतलब ये है कि संदीप ने वही चीजें इसमें लगाई हैं, जो बाजार में आसानी से मिलते हैं। अब आपको बता दें कि ये मशीन पेट्रोल से उड़ती है। इसमें पांच लीटर का टैंक है। एक लीटर में ये मशीन छह मिनट तक उड़ती है यानी कुल मिलाकर इस मशीन की टंकी फुल होने के बाद आप 30 मिनट तक आसमान में उड़ सकते हैं। संदीप के पिता सुरेश कुमार ने बताया कि संदीप देर रात इस मशीन को बनाता रहता था।

Also read : कभी घर-घर जाकर करता था सामानों की डिलीवरी, अब मिलती है इतनी सैलरी

हमारे मना करने के बावजूद भी संदीप मशीन पूरा करने में लगा रहता था। 2013 में संदीप का हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर सलेक्शन हो गया। पुलिस में ज्वॉइनिंग होने के बाद भी संदीप का फ्लाइंग मशीन बनाने का जुनून कम नहीं हुआ। संदीप जब भी छुट्टी पर घर आता तभी वो अपनी मशीन के काम में लग जाता था। वहीं संदीप के दादा समुद्र सिंह ने कहा कि उन्हें पक्का विश्वास है कि संदीप उन्हें हवा में जरूर सैर करायेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More