कोरोना काल में आई अच्छी खबर | Hindi News Podcast

देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, सुने हिंदी पॉडकास्ट

0

सुबह सुबह चाय की चुस्की के साथ पाएं देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, सुने हिंदी पॉडकास्ट। जानिए देश-दुनिया की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में​ सिर्फ journalistcafe.com पर।

स्टोरी 1– चीन ने फिर दी भारत को अंजाम भुगतने की धमकी !

सीमा पर तनाव के बीच एक बार फिर चीन ने भारत को धमकी दी है। चीन के ग्लोबल टाइम्स ने भारत के खिलाफ धमकी भरा लेख छापते हुए ऑस्ट्रेलिया को अमेरिकी सहयोगी बताते हुए पिछले दिनों हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर वार्ता पर भी नाराज़गी जताई है।

यहीं नहीं ग्लोबल टाइम्स में भारत को कोरोना और देश में फैली बेरोज़गारी की समस्या पर ध्यान देने को कहा गया है अखबार ने लिखा, ‘फिलहाल सब ठीक है। सीमा पर तनाव कम हो रहे हैं। अगर मोदी सरकार चीन से दोस्ती कायम रखती है तो चीन-भारत संबंध और मजबूत होंगे, लेकिन अगर चीन से भिड़ने के लिए भारत ने अमेरिका का सहारा लिया तो चीन फिर अपने राजनीतिक और आर्थिक हितों की रक्षा में नहीं झिझकेगा। भारत को चीन की दोस्ती गंवाने की बड़ी कीमत चुकानी होगी।’

स्टोरी 2– कोरोना पर अब क्या करेंगे पीएम मोदी ?

पहली बार देश में 24 घंटे में कोरोना केसों की संख्या 10 हजार के स्तर को भी पार कर गई है। मरीजों की संख्या 3 लाख के पार चली गई है। ऐसे में सरकार की अगली रणनीति क्या होगी? पीएम नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग मंथन करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान कोरोना के खिलाफ कोई नई रणनीति पर विचार हो सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 और 17 जून को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। PM 16 जून को ऐसे 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे जहां कोरोना केसों की संख्या अब तक काफी कम है। ये राज्य हैं पंजाब, असम, केरल, खंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, लद्दाख, पुदुचेरी, अरुणाचल, मेघालय मिजोरम, A&N द्वीप, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, लक्षद्वीप और सिक्किम।

स्टोरी 3– कोरोना काल में आई अच्छी खबर

देश का विदेशी मुद्रा का भंडार 5 जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार 500 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 5 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह बढ़ता हुआ 501.70 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान इसमें 8.22 अरब डॉलर की जबरदस्त वृद्धि देखी गई। इससे पहले 29 मई को समाप्त सप्ताह में यह 3.44 अरब डॉलर बढ़कर 493.48 अरब डॉलर रहा था।

स्टोरी 4– मुलायम के करीबी सपा नेता का निधन

पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पारसनाथ यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। परसनाथ यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को जौनपुर शहर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और सपा सहित अन्य दलों के लोग उनके आवास पर शोक संवेदना के लिए जुटे। पारसनाथ यादव जौनपुर जिले में सपा के दिग्गज नेता थे। वो मुलायम सरकार से लेकर अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. परसनाथ यादव 7 बार के विधायक और दो बार जौनपुर से सांसद के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार में तीन बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

स्टोरी 5– सोशल मीडिया पर अदिति ने कांग्रेस से तोड़ा नाता !

रायबरेली से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह के तेवर पार्टी को लेकर कम होने के बजाय लगातार सख्त होते जा रहे हैं। अदिति सिंह ने अब कांग्रेस पार्टी के सारे वाट्सऐप ग्रुप को छोड़ दिया है। इससे पहले उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। हालांकि, कांग्रेस ने भी अदिति के बगावती रुख को देखते हुए पहले ही विधानसभा अध्यक्ष को उनकी सदस्यता खत्म करने की अर्जी दे रखी है।

अदिति सिंह पिछले एक साल से कांग्रेस के खिलाफ बागवती तेवर अख्तियार किए हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप उन पर लगाया गया था और कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब भी मांगा गया था। इतना ही नहीं कांग्रेस की अदिति सिंह को पार्टी के महिला संगठन से भी हटा दिया गया था।. कांग्रेस के सारे वाट्सऐप ग्रुप से अदिति सिंह के बाहर होते ही उत्तर प्रदेश में सियासी चर्चाएं गर्म हैं।

यह भी पढ़ें: भारत ने Imran Khan को दिखाया आइना | Hindi Podcast News

यह भी पढ़ें: नेपाल बार्डर पर गोलीबारी से बढ़ा तनाव | Hindi Podcast

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More