Gold Price Today: सावन में सस्ता हुआ सोना, 22 कैरेट सोना 54,550 रु प्रति 10 ग्राम

0

व्यापार जगत में सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। सहालग के समय में जहां सोने और चांदी की कीमतों में भारी-भरकम बढ़ोत्तरी हुई थी। वहीं अब सावन मास लगते ही सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। जुलाई महीने में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है कि राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 110 रुपये की गिरावट के साथ 24 कैरेट सोना 59,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि सोना 59,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ लुढ़की चांदी

आज शनिवार को सोने के भाव में कमी देखने को मिली है। वहीं, चांदी के दाम भी लुढ़क गई है। इस पूरे साल भर में सोने के भाव ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। इन सब के बावजूद आज 8 जुलाई, 2023 को सोना और चांदी महंगर हुआ है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 54,550 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 59,510 रुपये है। यह सोने की कीमत पिछले दिन के भाव से कम है। यानी आज सोने और चांदी के भाव में कमी देखने को मिली है।

बाजार में सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव – 59,510

22 कैरेट सोने का भाव – 54,550

महानगरों में सोने का भाव

चैन्नई में सोने का रेट

22 कैरेट – 54,900

24 कैरेट – 59,940

मुंबई में सोने का रेट

22 कैरेट – 54,550

24 कैरेट – 59,510

दिल्ली में सोने का रेट

22 कैरेट – 54,700

24 कैरेट – 59,660

कोलकाता में सोने का रेट

22 कैरेट – 54,550

24 कैरेट – 59,510

बंगलौर में सोने का रेट

22 कैरेट – 54,550

24 कैरेट – 59,510

बाजार में चांदी का भाव 

73,3000 रुपए प्रतिकिलो

सोने का रेट चैक करने का लिंक – आज अलग-अलग शहरों में सोने का भाव देखें

सोना खरीददारी का समय

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस समय गोल्ड की खरीदारी की जा सकती है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट आई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शनिवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना 58792 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। वहीं 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59525 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ है।

Also Read : Explainer : बॉलीवुड की बॉयकॉट थिरेपी! विवादित फिल्मों को मिल रहें ज्यादा दर्शक

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More