फ्रांस की प्रसिद्ध लेखिका को साहित्य के लिए मिला नोबेल पुरस्कार, जानिए पूरा इतिहास

0

वर्ष 2022 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया है. स्वीडिश अकादमी के स्थायी सचिव मेट्स माल्म ने स्वीडन के स्टाकहोम में को विजेता के नाम का ऐलान किया. एनी ने अपनी लेखनी के जरिए साहसिक क्लिनिकल एक्यूटी पर कई लेख लिखे हैं. एनी एनॉक्स ने फ्रेंच, इंग्लिश में कई उपन्यास, लेख, नाटक और फिल्में भी लिखी हैं. फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म 1940 में हुआ था. वह फ्रांस के नॉर्मंडी के छोटे से शहर यवेटोट में पली-बढ़ी थीं. उनके माता-पिता एक किराने की दुकान और कैफे चलाते थे.

Nobel Prize 2022 French Writer Annie Ernaux
Nobel Prize 2022 French Writer Annie Ernaux

किताबों में प्रकाशित किये बचपन के लेख…

एनी एनॉक्स के लेखन पर ग्रामीण पृष्ठभूमि की झलक देखने को मिलती है. एनी ने डायरी में एक कच्चे प्रकार के गद्य को लिखने का प्रयास भी किया. जर्नल डू डेहोर्स (1993; एक्सटीरियर्स, 1996) या ला वी एक्सटीरियर 1993-1999 (2000; थिंग्स सीन, 2010) जैसी किताबों में एनी ने अपने बचपन के लेखों को प्रकाशित किया है. एनी अर्नॉक्स की पहली फिल्म लेस अरमोयर्स वीड्स (1974; क्लीन आउट, 1990) थी। ला प्लेस (1983; ए मैन्स प्लेस, 1992) नाम की अपनी किताब में उन्होंने केवल सौ पृष्ठों में उसने अपने पिता और उस संपूर्ण सामाजिक परिवेश का एक वैराग्यपूर्ण चित्र तैयार किया.

Nobel Prize 2022 French Writer Annie Ernaux
Nobel Prize 2022 French Writer Annie Ernaux

नोबेल पुरस्कार का इतिहास…

दरअसल, नोबेल पुरस्कार इंसान की प्रतिभा के आधार पर दिया जानेवाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है. यह प्रति वर्ष 10 दिसंबर के स्टॉकहोम (स्वीडन ) में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है. इस पुरस्कार की स्थापना अल्फ्रेड नोबेल के वसीयतनामे के अनुसार 1895 में हुई थी. नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 29 जून, 1990 को की गई थी. इस फाउंडेशन का चीफ स्वीडन के किंग ऑफ काउंसिल से चुना जाता है. इस फाउंडेशन में कुल 5 सदस्य होते हैं. यह 5 क्षेत्रों (भौतिकी, रसायन, साहित्य, शान्ति और फिजियोलॉजी या चिकित्सा) में दिया जाता था. 5 विभिन्न पुरस्कार हैं, जो अल्फ्रेड नोबेल की वर्ष 1895 की वसीयत के अनुसार उन लोगों को दिए जाते हैं, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान, मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ प्रदान किया है.

Nobel Prize 2022 French Writer Annie Ernaux
Nobel Prize 2022 French Writer Annie Ernaux

वर्ष 1896 में अल्फ्रेड नोबेल का निधन हो गया था. उन्होंने अपनी वसीयत में अपनी ‘शेष वसूली योग्य संपत्ति’ को 5 पुरस्कारों को स्थापित करने के लिए उपयुक्त किया, जिसे ‘नोबेल पुरस्कार’ के रूप में जाना जाने लगा. नोबेल पुरस्कार पहली बार वर्ष 1901 में दिया गया था.

119 साल के इतिहास में 2 बार हुआ स्थगित…

वर्ष 1901 से शुरू हुए नोबेल पुरस्कार के 119 साल के इतिहास में दो बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्थगित किया जा चुका है. वर्ष 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे पहली बार स्थगित किया गया था और दूसरी बार वर्ष 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोप लगने के कारण स्थगित किया गया था.

प्राइज में मिलती है राशि…

नोबेल पुरस्कार के अंतर्गत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (तकरीबन 8.20 करोड़ रूपये) की राशि दी जाती है. स्वीडिश क्रोनर स्वीडन की मुद्रा है. यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है.

इन्हें मिल चुका है पुरस्कार…

बता दें वर्ष 2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को अपनी लेखनी के जरिए उपनिवेशवाद के प्रभावों, संस्कृतियों को लेकर लिखने के लिए दिया गया था.

Nobel Prize 2021
Nobel Prize 2021

वर्ष 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था.

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More