कसाई’ ने ली थी आठ हजार जाने, अब मिली उम्रकैद

0

बोस्निया के पूर्व सर्ब सैन्य कमांडर रैट्को म्लाडिक को 1990 के दशक में बोस्निया की लड़ाई में युद्ध अपराध और नरसंहार का दोषी ठहराया गया है। उस पर आठ हजार लोगों की हत्या का आरोप था। ‘बोस्निया के कसाई’ नाम से कुख्यात म्लाडिक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
 also read : यूपी को आज मिलेंगे नए 21 नए IAS अधिकारी
म्लाडिक के नेतृत्व में सेना ने सर्बेनिका में बोस्निया मुसलमानों के नरसंहार को अंजाम दिया था। वह 16 साल तक फरार रहा था। उसके खिलाफ मुकदमे के दौरान 600 से ज्यादा लोगों की गवाही दर्ज की गई पांच साल में। इसके बाद फैसला आया।
8000 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई थी
अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल में यह आखिरी मामला था और अगले महीने से इसे बंद किया जा रहा है। हेग में संयुक्त राष्ट्र ट्रिब्यूनल में म्लाडिक पर 11 में से 10 आरोप साबित हुए हैं। 1995 में उनके आदेश पर ही 8000 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई थी।
also read : कहीं आग में घी का काम न करें दीपिका ये बिकनी फोटोशूट!
1992-95 तक एकतरफा युद्ध के दौरान एक लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे और करीब 22 लाख लोग बेघर हो गए थे। जज अल्फोंस ओरी ने फैसले में इसे मानवता के खिलाफ बेहद घृणित अपराध करार दिया। फैसला सुनाने से पहले म्लाडिक को कोर्ट से निकाल दिया गया था।
अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायाधिकरण ने दोषी ठहराया था
रैट्को म्लाडिक एक सैन्य कमांडर था। बोस्निया की लड़ाई के दौरान 1,80,000 सैनिकों की सेना का नेतृत्व किया था। माना जाता है कि इस लड़ाई के दौरान बर्बर अभियान चलाया था। 20 साल पहले ही उसे पहली बार अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायाधिकरण ने दोषी ठहराया था।
(साभार –  यूसी न्यूज)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More