गुड़गांव के मसाज पार्लर में एक विदेशी सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

0

गुड़गांव के मसाज पार्लर में एक विदेशी सेक्स रैकेट (sex racket) का भांडाफोड़ किया गया है। इसमें मणिपुर और यूपी की करीब 11 लड़कियों और 4 लड़को को गिरफ्तार किया गया है।

ग्यारह लड़कियों और उनके साथ चार लड़कों को गिरफ्तार

दिल्ली के एनसीआर के सबसे रिहायशी इलाके में हरियाणा के गुणगांव में पुलिस ने एक स्पा मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इसमें थाईलैंड, मणिपुर और यूपी की ग्यारह लड़कियों और उनके साथ चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read :  मुख्यमंत्री का कहना नही मान रहे अधिकारी : आप पार्टी

अरेस्ट लोगों में थाइलैंड और मणिपुर की 5-5 लड़कियां, यूपी की 1 लड़की के अलावा मसाज पार्लर के 2 मैनेजर और 2 ग्राहक हैं। गिरफ्तार ग्राहकों में एक कोरिया का और दूसरा चेन्नई का है।

विदेश की लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है

गुड़गांव की सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने सेक्टर 29 के हुडा मार्केट में चल रहे स्पा टाइम्स नाम के मसाज पार्लर में छापा मारा था। पुलिस को खबर मिली थी कि इस पार्लर में स्पा और मसाज के नाम पर देश और विदेश की लड़कियों से जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है। पुलिस की सूचना सही निकली और पार्लर से 11 लड़कियों के साथ 2 कस्टमर और 2 मैनेजर गिरफ्तार किए गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More