चंद्रयान-3 की सफलता के लिए काशी में हुआ मां गंगा का दुग्धाभिषेक, महिलाओ ने इसे बनाया खास

0

वाराणसी: भारत के गौरव के प्रतीक चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देशभर में प्रार्थनाएं चल रही हैं. धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी की बात करें तो आज काशी में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए मां गंगा में दुग्धाभिषेक किया गया. 101 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की गई. काशी की महिलाओं द्वारा चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया.

आज चंद्रयान 3 श्री हरिकोटा से चंद्रमा पर उतरने के लिए उड़ान भरेगा. पूरे देश की निगाहें चंद्रयान 3 पर टिकी हैं. धर्म की नगरी काशी की बात करें तो यहां 101 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर चंद्रयान 3 की सफलता की कामना की गई. इस दौरान हाथों में चंद्रयान 3 के बैनर और शंख लिए बड़ी संख्या में महिलाएं गंगा घाट पर मौजूद रहीं और चंद्रयान 3 के सफल होने के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की.

जानिए चंद्रयान मिशन के बारे में…

15 अगस्त 2003 को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने औपचारिक रूप से चंद्रयान कार्यक्रम की घोषणा की. 22 अक्टूबर 2008 को चंद्रयान-1 मिशन PSLV C11 रॉकेट से लॉन्च किया गया था. इसने 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर चंद्रयान-1 की परिक्रमा कर कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं. 2009 में अंतरिक्ष यान की कक्षा को बढ़ाकर 200 किमी कर दिया गया. 29 अगस्त 2009 को पहला चंद्रयान मिशन समाप्त हो गया जब अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को लॉन्च किया गया था. 20 अगस्त, 2019 को चंद्रयान-2 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा. चंद्रमा की सतह से 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर अचानक वैज्ञानिकों का विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया. चंद्रयान-3 भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण मिशन है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) कई वर्षों से इस मिशन की तैयारियों में लगा हुआ है. चंद्रयान-3 सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चंद्रयान-2 के बचे हुए कार्यों को पूरा करेगा.

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए इसरो प्रमुख ने मंदिर में की पूजा-अर्चना…

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा पाठ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस मिशन की सफलता के लिए मां परमेश्वरिनी का पूजा करके आशीर्वाद लिया हूं। दोपहर 2:35 पर श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को रवाना किया जाएगा.

Also Read: काशी में मोहन भागवत का तूफानी दौरा, इंटरनेशनल टेंपल कन्वेंशन एक्सपो को संबोधित करेंगे मोहन भागवत

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More