पहले दिन श्रीलंका 205 पर ऑल आउट, भारत का स्कोर 1/11

0

भारत और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रीलंका टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। इस दौरान टीम 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी में लोकेश राहुल और मुरली विजय ओपनिंग करने आए। राहुल क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 7 रन बनाकर गमागे की गेंद पर आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत ने 1 विकेट खोकर 11 रन बना लिए। पुजारा और मुरली नाबाद पवेलियन लौटे।
श्रीलंका की बैटिंग :
श्रीलंका के लिए सदीरा समरविक्रमा और दिमुथ करुणारत्ने ओपनिंग करने आए। इस दौरान समरविक्रमा महज 13 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर आउट हो गए। वहीं करुणारत्ने 51 रनों की अच्छी पारी खेलकर ईशांत की गेंद का शिकार बने। इसके बाद एंजेलो मैथ्यूज 10 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा की आउट हुए। वहीं लहिरु थिरिमाने 9 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए।
also read : समुद्री सुरक्षा: संदिग्ध जहाजों को सैटलाइट से पकड़ने में मदद करेगा इसरो
विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला 24 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। इसके ठीक बाद दसुन शनका महज 2 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। दिलरुवान परेरा 15 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर आउट हुए। वहीं कप्तान दिनेश चंडीमल 57 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। अंत में सुरंगा लकमल 17 रन बनाकर ईशांत की गेंद पर आउट हुए और हेरथ 4 रन बनाकर अश्विन की गेंद का शिकार बने।
भारत की गेंदबाजी :
रविचन्द्रन अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। उन्होंने 28.1 ओवर में 67 रन दिए। इसके साथ ही 7 मेडन ओवर भी निकाले। रविन्द्र जडेजा ने 21 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा उन्होंने 4 मेडन ओवर फेंके।
पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था और ड्रॉ पर खत्म हुआ था। पहले टेस्ट के हीरो रहे भुवनेश्वर कुमार इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। भुवी 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे, वहीं शिखर धवन भी निजी कारणों से दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंकाई टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं।
प्लेइंग इलेवनः
भारतः मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, आर अश्विन, रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव।
श्रीलंकाः दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, लहिरु थिरिमने, दिनेश चांदीमल, एंजलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, दनुष शनाका, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, रंगना रेहाथ, विश्व फर्नांडो।
(साभार – हिंदुस्तान)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More