योगी कैबिनेट विस्तार से पहले वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल का इस्तीफा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला प्रथम कैबिनेट विस्तार होने को है लेकिन उससे पहले ही वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल से पहले कुछ मंत्री इस्तीफा देने वाले थे। इसी कड़ी में राजेश अग्रवाल ने इस्तीफा दिया है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने उम्र सीमा को आधार बताते हुए ये इस्तीफा दिया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। राजेश अग्रवाल ने अपना इस्तीफा योगी आदित्यनाथ को भेज दिया है।

कुछ पुराने मंत्रियों की हुई छुट्टी-

बुधवार को योगी कैबिनेट का विस्तार होना है। माना जा रहा था कि कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।

इस बीच खबर है कि योगी कैबिनेट से अनुपमा जायसवाल, चेतन चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वाति सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह ने पहले ही योगी कैबिनेट के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

योगी कैबिनेट ने 19 मार्च 2017 को ली थी शपथ-

19 मार्च 2017 को योगी मंत्रिमंडल ने शपथ ली थी। उस समय सीएम के अलावा 24 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार के और 13 राज्य मंत्री शामिल थे।

उस वक्त कुल 46 मंत्रियों ने शपथ ली थी। नियमों के हिसाब से मंत्रियों की संख्या 60 हो सकती है।

यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, करीब एक दर्जन नए मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

यह भी पढ़ें: स्वतंत्र देव सिंह ने योगी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)