शिवरात्रि : हर तरफ गूंज रहे हैं बोल बम के जयकारे

0

सावन का महीना चल रहा है चारो तरफ भगवान भोलेनाथ के नाम की गूंज उठी हुई है। हर तरफ मंदिरों में घंटे-घड़ियाल बज रहे हैं। सावन का महीना भगवान के भक्तों के लिए एक नया जोश और शक्ति प्रदान करता है। इस महीने में सभी भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

इस माह में पड़ने वाली शिवरात्रि का अपना अलग ही महत्व होता है। फाल्गुन माह की शिवरात्रि के बाद भक्तों को इस शिवरात्रि का खासा इंतजार रहता है। आज सावन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि है। आज सुबह से ही शिवमंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जा रहा है।

Also read : राम जन्मभूमि विवाद मामले में जल्द आयेगा फैसला

चारो तरफ कांवड़ ले जाने वाले भगवान शिव के जयकारे लगा रहे हैं। सावन के पूरे महीने शिवभक्त बम भोल,हर हर महादेव के नारे लगाते भगवान शिव की भक्ति में डुबे नजर आते हैं। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक करने के लिए भक्त हरिद्वार,गौमुख से कांवड लेकर आते है और शिवलिंग पर चढ़ाते है।

ऐसा माना जाता है कि सावन महीने की शिवरात्रि को दिन जो भी शिवभक्त मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं उनके परेशानियों का निवारण बहुत जल्द होता है। 21 जुलाई को रात्रि 9 बजकर 49 मिनट से चतुर्दशी तिथि से आरंभ होगी और अगले दिन यानि 22 जुलाई को शाम 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More