ब्राजील : पूर्व राष्ट्रपति सिल्वा की सजा के समर्थन व विरोध में प्रदर्शन

0

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज इनाकियो लूला डी सिल्वा की सजा के समर्थन और विरोध में साओ पाउलो(Sao Paulo) में प्रदर्शन हुए। मीडिया के मुताबिक, बुधवार को पॉलिस्टा एवेन्यू पर हुए विरोध में ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति मिशेल टेमर का इस्तीफा मांगा गया। इसके बाद लूला समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

लूला (71) को बुधवार को भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिग के मामलों में दोषी ठहराते हुए साढ़े नौ साल जेल की सजा सुनाने के बाद पॉलिस्टा एवेन्यू पर दो और प्रदर्शन हुए।

Also read : केंद्र : भारत-चीन सीमा विवाद के बीच सर्वदलीय बैठक

लूला के समर्थक उनके समर्थन में साओ पाउलो कला संग्रहालय के बाहर इकट्ठा हो गए।

साओ पाउलो के उद्योग संघ के सामने कुछ ही दूरी पर लूला के विरोध में प्रदर्शन हुए और उनकी सजा का जश्न मनाया गया। प्रदर्शनकारियों ने ब्राजील का झंडा लहराते हुए लूला की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

लूला 2003 से 2011 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उन्हें सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास के भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More