भिलाई में ज़ोर शोर से चल रहा सफाई अभियान

0

पक्के इरादों के आगे समस्या कोई मायने नहीं रखती, इसे छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर में चल रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान को देखकर समझा जा सकता है, क्योंकि यहां 42 डिग्री तापमान होने के बावजूद लोग पसीना बहाते हुए हाथ में झाड़ू थामे वार्डो की सफाई के काम में लगे नजर आते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के अन्य हिस्सों की तरह भिलाई नगर निगम क्षेत्र में 28 अगस्त, 2016 को स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई थी। इस अभियान का जिम्मा संभाले हुए हैं राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय।

आलम यह है कि लगभग सुबह आठ से लेकर 12 बजे तक जन सहयोग से अलग-अलग वार्ड में सफाई अभियान चलता है। इसमें नगर निगम के अमले की भी भागीदारी होती है। इस अभियान को चलते हुए 30 सप्ताह हो गए हैं।

इस अभियान में लोगों को बताया जाता है कि गंदगी बीमारी की जड़ है और अगर स्वस्थ्य रहना है तो साफ-सफाई पर ध्यान दें। घरों के आसपास और नालियों में कचरा जमा न होंने दे।

Also read : वीआईपी संस्कृति को हटाने, ईपीआई संस्कृति को लाने का वक्त : मोदी
मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने बताया कि इस अभियान के दौरान स्थानीय लोग अपनी समस्याएं भी बताते हैं और उनका मौके पर मौजूद अफसरों के जरिए निराकरण कराया जाता है।

स्वच्छता अभियान की खूबियों की चर्चा करते हुए पांडेय कहते हैं कि इस अभियान के जरिए चौक-चौराहे, गलियां तो साफ हो ही रही हैं, साथ ही वार्ड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक शौचालयों को भी साफ करने में लगे हुए हैं। इस अभियान में लगभग हर वर्ग और हर उम्र का व्यक्ति अपनी भूमिका निभा रहा है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More