लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली की छह सीटों पर ‘आप’ ने उतारे ये उम्मीदवार..

0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election 2019)  के लिए सभी राजनीतिक दल अपने अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं, इसी कड़ी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली की सात सीटों में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि ‘आप’  ने आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली और राघव चड्डा को दक्षिणी दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, वहीं पार्टी ने अभी तक पश्चिमी सीट से कोई उम्मीदवार नहीं उतरा है।

लोकसभा चुनाव 2019  के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। गोपाल राय और आम आदमी पार्टी ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

छह सीटों पर ये नाम आये सामने :

जानकारी के अनुसार, आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि गुग्गन सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, ‘आप’ की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य राघव चड्ढा दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पंकज गुप्ता चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें: ADR रिपोर्ट में खुलासा, 34 एमएलए की आय 300 गुना बढ़ी

दिलीप पांडे उत्तर-पूर्वी दिल्ली और बृजेश गोयल नई दिल्ली सीटों से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि पश्चिम दिल्ली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा।

भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ ‘आप’

बता दें कि उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के बाद गोपाल राय ने ट्वीट कर कहा, ”भाजपा के सातों सांसदों ने पूर्णराज्य के मुद्दे पर दिल्ली को धोखा दिया, वही राग आज कांग्रेस अलाप रही है। जैसे विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा कांग्रेस को शिकस्त दी थी, उसी तरह दिल्ली की जनता लोक सभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस को हरा कर ‘आप’ के सभी सांसद जिताएगी।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More