Somvar Upay: सोमवार को करें ये खास पांच उपाय, कष्टों से मिलेगा छुटकारा

0

हिन्दू धर्म के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है, और आज सप्ताह का पहला दिन (सोमवार) देवो के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। उनसे जीवन में सफलता की प्रार्थना करने से सभी कार्य सफल हो जाते हैं। शास्त्रों में भी बताया गया है कि सोमवार का दिन सभी कष्टों को दूर करने के लिए सबसे उपयोगी है। आइए बताते हैं ऐसे 5 उपाय जो दूर करेंगे आपकी समस्याएं।

सोमवार को कीजिए ये पांच उपाय…

– भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने का यह सबसे सरल उपाय माना गया है। आप ब्रह्मा मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन कीजिए। अब शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ कीजिए। उन्हें जल अर्पित कीजिए बिना मांगे ही भगवान शिव आपकी समस्याओं को धीरे-धीरे खत्म कर देंगे।

– यदि आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है। पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में आपको सोमवार को शिवालय में जाकर रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में चल रही अनबन बंद हो जाएगी और परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा।

– सोमवार को एक बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करते समय आपको अपनी सभी मनोकामनाएं मन ही मन दोहराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे आपकी मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

– सोमवार को शिवालय में जाकर भगवान शिव का दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन तांबे का हो और दूध अर्पित करते समय ‘ॐ नमः शिवाय; का जाप निरंतर करते रहें। ऐसा करने से व्यवसाय में वृद्धि होती है।

– भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवालय में किसी शांति वाले स्थान पर बैठकर ‘ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र’ का 11 माला जाप करें। ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है।

Also Read: राशिफल 13 फरवरी जनवरी 2023: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More