छठ पूजा पर बिल्कुल ना करें ये गल्तियां, वरना व्रत रह जायेगा अधूरा

0

छठ पूजा हमारे देश के मुख्य त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार पर छठ माता और सूर्य देव की पूजा होती है। छठ के कई नियम होते है जिसे निभाना जरूरी होता है। इस पूजा के दौरान की गई एक गलती आपके व्रत को भंग कर सकती है।

बता दें कि ये सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है जिसे खासतौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश के लोग मनाते हैं। हालांकि, अब यह पर्व पूरे देश में जाना जाता है और लोग इसमें हिस्सा लेने और सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए अलग अलग घाटों पर पहुंचते हैं। इस दिन छठी मइया की पूरे विधि-विधान और कठोर नियमों के साथ पूजा की जाती है। चलिए जानते है किन चीजों को व्रत के दौरान खास ख्याल रखना चाहिए।

प्रसाद बनाते समय रखें ख्याल: छठ पूजा के दौरान प्रसाद में लगने वाले सभी अनाजों की सफाई अच्छे से करना होता है। अनाज घर पर धोकर, कूटकर और घर पर ही पीसकर बनाया जाता है। इस दौरान चिड़िया अनाज को जूठा ना करे उसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ के प्रसाद में काम आने वाला अनाज में गलती से भी पैर नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से छठी मईया नाराज हो सकती है।

कोशिश करें की छठ का प्रसाद बनाते समय नया चूल्हा का ही प्रयोग करें। चूहा ऐसा हो जिसे रोज लीपा जा सके। अगर गैस का प्रयोग करना हो तो नया स्टोव का प्रयोग किया जाता है जिसे हर साल केवल छठ के दिन ही निकाला जाता हो। छठ पूजा में पहले इस्तेमाल किया गया चूल्हा का दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

chhathpuja

प्राकृतिक चीजों का करें प्रयोग: पूजा के लिए बांस से बने सूप और टोकरी का ही इस्तेमाल करना होता है। छठ पूजा के दौरान कभी स्टील या शीशे के बर्तन प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रसाद भी शुद्ध घी में बनाया जाता है और फलों का ही प्रयोग किया जाता है। ऐसे में इन बातों का व्रती को खास ख्याल रखना चाहिए।

chhathpuja

अगर इस साल आप भी छठ का व्रत रख रहे हैं तो इन चीजों का विशेष ख्याल रखें।

Also Read:  छठ पूजा 2022: जानें तिथि, मुहूर्त और व्रत के इन 11 नियमों के बारे में

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More