कांग्रेस के नहीं DMK के भरोसे मनमोहन पहुंच सकते हैं राज्यसभा

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस का बड़ा चेहरा है। कांग्रेस उन्हें दोबारा राज्यसभा पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। लेकिन ये कांग्रेस के अकेले की बस की बात नहीं है। असम से राज्यसभा सांसद रहे मनमोहन सिंह का पांच दिन पहले कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब कांग्रेस उन्हें तमिलनाडू से उच्च सदन भेजने की कोशिश में है। इसके लिए कांग्रेस ने डीएमके पर भरोसा जताया है।

असम से सांसद रहे मनमोहन सिंह का 15 जून को खत्म हुआ कार्यकाल:

बता दें कि सूबे की छह राज्यसभा सीटों पर इस महीने मतदान होना है। इनमें से तीन सीटें डीएमके के खाते में जा सकती हैं। इसके अलावा बाकी अन्य तीन सीटें फिलहाल राज्य की सत्ता पर काबिज एआईएडीएमके के हिस्से में जा सकती हैं।

तमिलनाडू की DMK से की एक सीट की मांग:

लेकिन अहम बात ये है कि डीएमके ने आम चुनाव से पहले ही एमडीएमके के मुखिया वाइको को एक सीट देने का वादा किया है, जबकि कांग्रेस ने भी अब अपने लिए एक सीट मांग ली है। कांग्रेस डीएमके से मिली इस एक सीट से मनमोहन सिंह को सदन भेजने की तैयारी में है।

सीट पर DMK कर रही विचार:

वहीं अगर कांग्रेस की मांग पर डीएमके चीफ स्टालिन राजी हो जाते हैं तो उनकी पार्टी के खाते में महज एक सीट ही आ पाएगी। सूत्रों के मुताबिक़ डीएमके इस पर विचार कर रही है लेकीन उसके पास ऐसी कोई मज़बूरी नहीं है कि वह कांग्रेस की बात माने।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More